दिग्गज कांग्रेसी नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन, गुजरात के 4 बार CM रहे, PM मोदी ने जताया दुख
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन हो गया है। वह 94 साल के थे। राज्य के 4 बार मुख्यमंत्री रहे। शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ा। उनका जन्म 30 जुलाई 1927 को हुआ था। वह यहां एक कोली परिवार में जन्मे थे। वह भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके थे। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने दुख जताया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "उन्हें समाज के लिए उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं।"।
Recommended Video

4 वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुत पाया
सूबे में सोलंकी एक ऐसे नेता थे, जो कांग्रेस से चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। अपनी सियासत के समय 80 के दशक में उन्होंने 'खाम' की थ्योरी को जन्म दिया। इसके तहत उन्होंने गुजरात की राजनीति और जातिगत समीकरणों के साथ प्रयोग किए। 'खाम' यानी कि क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम।
सोलंकी ने इन्ही चार वर्गों को एक साथ जोड़ा और प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए। उनके इस समीकरण ने गुजरात की सत्ता से अगड़ी जातियों को कई साल के लिए बाहर कर दिया।














Click it and Unblock the Notifications