Lok Sabha Polls: गुजरात से कांग्रेस ने उतारे 3 उम्मीदवार, जानें किसे मिला कहां से टिकट?
Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच, गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात से अपने तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की।
जिसमें सुरेंद्रनगर सीट पर बीजेपी के चंदूभाई सीहोरा के समाने कांग्रेस ने ऋत्विक भाई मकवाना को चुनावी रण में उतारा है। वहीं, जूनागढ़ सीट पर हीराभाई जोतवा का मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद राजेश चूड़ासामा से होगा। इसी तरह, वडोदरा सीट पर जशपालसिंह पढियार का मुकाबला बीजेपी के हेमांग जोशी से होगा।गुजरात में लोकसभा चुनाव 7 मई को होगा।

कांग्रेस शुक्रवार को घोषणापत्र करेगी जारी
इस बीच, पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। जिसका फोकस 'न्याय के 5 स्तंभों'पर होगा। कांग्रेस के शीर्ष नेता खड़गे और गांधी परिवार घोषणा पत्र जारी करने के एक दिन बाद राजस्थान और तेजंगाना में प्रचार करेंगे।
कांग्रेस के घोषणापत्र में होगा ये?
कांग्रेस अपने घोषणापत्र में '5 न्याय' या न्याय के 5 स्तंभों पर जोर देगी। जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के साथ-साथ गारंटी भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications