उद्योगपति के बेटे के बर्थडे पर नदी किनारे आम के बगीचे में जमी शराबी महफिल, तभी आ गई पुलिस, 19 धरे

वापी। गुजरात में वापी के डुंगरा थानांतर्गत लवाछा के पिपरिया में दमणगंगा नदी के किनारे पुलिस की रेड पड़ी। जिसमें 19 लोग गिरफ्तार किए गए। ये सभी वो लोग थे, जो आम के बगीचे में जमी शराब की महफिल का मजा ले रहे थे। इस महफिल को दानह के एक उद्योगपति के बेटे ने आयोजित किया था। ​इस महफ़िल में बड़े-बड़े लोग महंगी गाड़िया लेकर आए हुए थे।

आम के बगीचे में जमी थी शराब की महफिल

आम के बगीचे में जमी थी शराब की महफिल

संवाददाता ने बताया कि, सभी लोग दानह के ही रहने वाले थे। आम के बगीचे में चल रही महफिल में सभी शराब का लुफ्त उठा रहे थे और उल्टे-सीधे बैठे थे। जिसकी सूचना डुंगरा थाने की पुलिस को मिली। पुलिस की टीम अपनी गाड़ियां लेकर वहां आ धमकी। मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें कई शराब से मदहोश पड़े मिले। पुलिस ने वहां 32 लाख से ज्यादा का सामान भी जब्त किया।

सिपाहियों को देख मच गई भगदड़

सिपाहियों को देख मच गई भगदड़

थाना इंचार्ज पीएसआई जयदीप सिंह चावड़ा के मुताबिक, पुलिस को पिपरिया में फ्लोनेक्स ऑयल टेक्नोलॉजी कंपनी के पास नदी किनारे वाड़ी में शराब की महफिल चलने की सूचना मिली थी। देर रात पुलिस की बड़ी टीम के साथ वहां छापेमारी की गई। इस दौरान वहां कई लोग शराब पी रहे थे। सिपाहियों की टीम देखकर वहां भगदड़ मच गई।

उद्योगपति के बेटे का जन्मदिन था

उद्योगपति के बेटे का जन्मदिन था

हालांकि, पुलिसकर्मियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर कर लिया था। तो शराब पी रहे 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक शराबी ने कहा कि, यह पार्टी दानह के बड़े उद्योगपति के बेटे की ओर से दी गई। उसका जन्मदिन था तो पार्टी के लिए यह शराब महफिल जमाई गई थी। मौके से पुलिस ने 40 हजार 300 रुपए कीमत की 403 टीन बीयर को बरामद किया।

शराबियों से यह सामान भी मिला

शराबियों से यह सामान भी मिला

वहीं, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22 मोबाइल, दस हजार 930 रुपए नगद, तीन कार और 12 बाइक व अन्य समेत 32 लाख 18 हजार 830 रुपए का सामान जब्त किया है। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

आनंद रमेश पटेल (30)
नितिन विरेन्द्र यादव (35)
प्रताप अनार सिंह यादव (32)
अकरम इब्राहिम मनिहार (27)

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

मेहुल चंपकलाल पटेल (34)
कृष्णा अमरेन्द्र झा (28)
संतोष संजय सिंह (22)
हरेश गमन बरफ (34)

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

लक्षु बाबू कामले (33)
तनुज निलेश हलपति (22)
किशोर भीखू बरफ (22)
सुरेश हरखा भाई बरफ (35)
गिरीश छोटु हलपति (34)

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

सर्जन शिवकुमार मिश्रा (23)
हिमांशु भानुप्रताप सिंह (24)
कैलाश वृंदावन पटनायक (37)

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम

श्याम उर्फ केतन अप्पाराव चतुर्भुज (27)
प्रताप उर्फ सोनू दिनेश सिंह (22)
सुनील कालीदास (24)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+