VIDEO: सड़क पर शावकों के साथ टहल रही थी शेरनी, सामने से आई बाइक तो देखें क्या किया

अमरेली. गुजरात में गिर फॉरेस्ट एरिया से आए रोज शेर-शेरनियों के वीडियो सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने बहुत पर्यटक आते हैं, लेकिन कई बार यहां शेर स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबब बन जाते हैं। अब राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार किसान का शेरनी से सामना होता है। शेरनी उसे बिना कोई ​नुकसान पहुंचाए, कुछ देर बाद ही अपने बच्चों के साथ आराम से वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

lioness walking with cubs on the street, Watch how a bike cross the path

यह वीडियो 36 सेकंड का है। आप देख सकते हैं कि, शेरनी कच्ची सड़क पर अपने शावकों के साथ टहलती दिख रही है। तभी एक बाइक सवार किसान उधर से गुजरता है। शेरनी और उसके बच्चों को देखकर वह किसान दूर ही बाइक रोक लेता है। उधर, अपने शावकों की सुरक्षा के लिए चिंतित शेरनी इंसान को देखकर खुद ही रास्ता दे देती है। वह शावकों के साथ सड़क से हट जाती है। किसान को रास्ता देती शेरनी का यह वीडियो देख अहसास होता है कि जानवरों में भी बेसिक-रोड-सेंस होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+