भूकंप के झटकों से कांपी कच्छ की धरती, बिपरजॉय को लेकर गुजरात में अलर्ट जारी

Earthquake in Kutch: शक्तिशाली चक्रवाती तूफान को 'बिपरजॉय' नाम दिया गया है। कच्छ में तूफान के आने से पहले ही भूकंप ने धरती हिला दी है। इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।

Earthquake in Kutch: अरब सागर में उठा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' लगातार भारत की तरफ बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में इस तूफान ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अनुमान है कि 15 जून को गुजरात के कच्छ से बिपरजॉय टकरा सकता है। लेकिन, उससे पहले गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बुधवार शाम 5 बजे यह झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता 3.5 बताई जा रही है। हालांकि, किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उधर, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही राज्य के तटीय इलाकों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

Cyclone Biporjoy

सरकार इस तूफान को लेकर काफी चिंतित है। इतना ही नहीं, गुजरात के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी चेतावनी जारी की गई है।

150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा बिपरजॉय!

मौसम विज्ञान के मुताबिक, कच्छ जिले के जखाऊ बंदरगाह तक बिपरजॉय पहुंचेगा। जिसकी रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से 15 जून को राजस्थान के जोधपुर और उदयपुर में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, 17 जून तक जोधपुर, उदयपुर और अजमेर और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+