Jagannath Rath Yatra 2021: शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा, मंगला आरती में शामिल हुए अमित शाह, Video

अहमदाबाद, 12 जुलाई। भगवान जगन्नाथ की 144वीं रथ यात्रा आज से प्रारंभ हो गई है। यात्रा से पहले जमालपुर क्षेत्र में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 'मंगला आरती' में हिस्सा लिया और 'गजराज' को गन्ना-केला खिलाकर उनका आशीष भी लिया। तो वहीं मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने भी भगवान जगन्नाथ के रथ के सामने 'सोने की झाड़ू' से रास्ते की सफाई की और उसके बाद 'रथ यात्रा' का शुभारंभ हुआ। आपको बता दें कि 'रथयात्रा' को कोरोना गाइडलाइन के तहत ही निकालने की अनुमति दी गई है।

Recommended Video

    Jagannath Rath Yatra 2021: Ahmedabad में निकली Rath Yatra, Amit Shah ने की आरती | वनइंडिया हिंदी
    क्या है गाइडलाइन

    क्या है गाइडलाइन

    • रथ यात्रा में केवल तीन रथों और दो गाड़ियों को निकालने की अनुमति।
    • केवल 60 युवाओं को ही रथों को खींचने की अनुमति दी गई है।
    • रथ यात्रा के दौरान गायन मंडली, अखाड़े को शामिल होने की परमिशन नहीं है।
    रथ यात्रा का लाइव प्रसारण डीडी पर

    रथ यात्रा का लाइव प्रसारण डीडी पर

    • रथ यात्रा को चार से पांच घंटे में पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
    • रथ यात्रा में आम लोग शामिल ना हो पाए जिससे कि भीड़ बढ़े इसलिए प्रशासन ने जिले में दोपहर तक का कर्फ्यू लगा दिया है।
    • प्रसाद का वितरण नहीं होगा।
    • रथ यात्रा के मार्ग में हजारों की संख्या में गुजरात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
    • हालांकि रथ यात्रा का लाइव प्रसारण लोग डीडी चैनल पर देख सकते हैं।

    द्वितीया तिथि को प्रारंभ होती है रथ यात्रा

    मालूम हो कि ' जगन्नाथ रथ यात्रा' हर साल आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को प्रारंभ होती है। माना जाता है कि श्री जगन्नाथ जी, राधा और श्रीकृष्ण की युगल मूर्ति का रूप है और इन्हीं की वजह से सम्पूर्ण जगत का उद्भव हुआ है। लोगों का उन पर काफी विश्वास है और कहते हैं कि रथयात्रा में शामिल होने से इंसान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+