Ukraine: फंसे सैकड़ों गुजराती स्टूडेंट्स, छात्रा वीडियो कॉल कर बोली- पैसे नहीं बचे हमें जल्दी निकाला जाए

पाटण। रूस-यूक्रेन की जंग छिड़ने पर अन्य देशों के हजारों लोग वहां से निकलना चाहते हैं। यूक्रेन में अकेले भारत के ही 20 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं, जिनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। युद्ध के चलते स्थिति गंभीर होने पर वे किसी भी तरह वहां से निकलना चाहते हैं। यूक्रेन में फंसे कई भारतीय स्टूडेंट्स ने वीडियो कॉल कर आपबीती सुनाई है।

गुजरात के 100 से ज्यादा स्टूडेंट् यूक्रेन में

गुजरात के 100 से ज्यादा स्टूडेंट् यूक्रेन में

गुजरात के पाटण शहर के भी 30 से ज्यादा स्टू़डेंट्स यूक्रेन में हैं। वहां से फोन पर आने पर गुजरात में उनके परिजन चिंतित हो गए। एक स्टूडेंट के पिता कौशिकभाई देसाई का कहना है कि, 'मेरा बेटा मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। आज सुबह बात की तो उसने बताया कि माहौल बहुत खराब है।'

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन जा रही Flight बीच रास्‍ते से लौटी, 20 हजार भारतीय फंसे | वनइंडिया हिंदी
    'हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं'

    'हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं'

    पिता कौशिक भाई ने कहा, 'फ्लाइट कैंसिल होने के चलते उसका वापसी का टिकट भी रद्द कर दिया गया है। बेटे ने हमें बताया कि, यहां हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ दिनों में खाने-पीने के सामान की भी दिक्कत होने लगेगी। एटीएम खाली हो गए हैं, इसलिए बच्चों के पास खर्च के लिए पैसे तक नहीं बचे हैं।'

    'अब जल्द यूक्रेन से निकाला जाए'

    'अब जल्द यूक्रेन से निकाला जाए'

    बेटे की इसी चिंता को लेकर उन्होंने आगे कहा कि, हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि किसी भी कीमत पर हमारे बच्चों को वापस लाने की कोशिशें करें।' वहीं, दमण की छात्रा ने भी गुहार लगाई। वह वीडियो कॉल कर बोली- 'यहां अब पैसे नहीं बचे हैं। दुकानें और मॉल्स भी खाली हो चुके हैं। बमबारी से बिजली गुल होने का भी खतरा है। हमें जल्द निकलवाया जाए!'

    सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन

    भारत सरकार की कोशिशों के अलावा राज्य सरकार ने भी यूक्रेन में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहां से हाल-चाल के लिए गुजरात में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। तलाजा विधायक कनु ने खुद मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।

    छात्रा से मंत्री ने क्या कहा?

    छात्रा से मंत्री ने क्या कहा?

    छात्रा से वीडियो कॉल पर गुजरात के मंत्री ने कहा कि, सरकार तेजी से अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि, मोदीजी की हाईलेवल मीटिंग हुई। और, आपको सुरक्षित निकाला जाएगा।

    विदेश मंत्रालय की हेल्पलाइन

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+