गुजरात में बनेगा देश का पहला व्हीकल स्क्रेपिंग पार्क, PM मोदी की अगुवाई में होगा MoU, जानिए यह क्यों जरूरी?

भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में देश का पहला व्हीकल स्क्रेपिंग पार्क (वाहन कबाड़ पार्क) तैयार होगा। इसके लिए राज्य सरकार इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में घोषित नई कबाड़ नीति (व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी) की मदद लेगी। बताया जा रहा है कि, उक्त पार्क की स्थापना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को वर्चुअली एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन कराएंगे। उस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, परिवहन मंत्री आर.सी. फळदू, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी हिस्सा लेंगे।

भावनगर में समुद्र के पास बनेगा स्क्रेपिंग पार्क

भावनगर में समुद्र के पास बनेगा स्क्रेपिंग पार्क

"व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी" के कार्यक्रम में देशभर से 250 से ज्यादा ऑटोमोबाइल डीलर्स एवं इन्वेस्टर्स को हिस्सा लेने के लिए गुजरात की राजधानी में आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, इन्वेस्टर्स (निवेशकों) को आकर्षित करने के लिए उक्त कार्यक्रम में हैण्डबुक का विमोचन किया जाएगा। उस हैण्डबुक में सरकार की नई कबाड़ नीति का ब्यौरा दिया जाएगा। क्योंकि, इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में नई कबाड़ नीति की घोषणा की गई थी।

लागू होगी नई व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी

लागू होगी नई व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी

सरकार के बजट में ही 20 साल पुराने यात्री वाहनों एवं 15 साल पुराने वाणिज्यिक वाहनों के लिए 'स्क्रैपिंग पॉलिसी' की बात कही गई थी। जानकारों का कहना है कि, वो नीति ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज और उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि, नई "व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी" अगले वर्ष से अमल में लाई जा सकती है।

भावनगर में ही है अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड

भावनगर में ही है अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड

मालूम हो कि, ​इसी साल की शुरूआत में दुनियाभर के कई शिप भावनगर पहुंचे थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, भावनगर में अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड है। जहां जहाज तोड़ने के लिए लाए जाते हैं। अब माना जा रहा है कि, उसी जगह देश का पहला "व्हीकल स्क्रेपिंग पार्क" पार्क बनाया जाएगा। यहीं पर कई सालों से स्टील रोलिंग मिल भी चल रही हैं। यह पार्क बनने के बाद जिस तरीके से यहां जहाज तोड़े जाते हैं, वैसे ही यात्री वाहनों को भी तोड़ा जाएगा। इसके जरिए हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+