गरीबों-मजदूरों को 15 रुपए में घर जैसे भोजन की थाली मिलेगी यहां, बैंच-लाइट, पंखे की भी व्यवस्था
सूरत। गुजरात में मांडवी नगर पालिका (मांडवी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। यहां गरीबों-मजदूरों को ध्यान में रखते हुए खास भोजनालय शुरू किया गया है। इस भोजनालय में महज 15 रुपए में घर जैसा ही पौष्टिक भोजन मिलेगा। जिसमें लोगों को दाल-भात व हर दिन अलग-अलग सब्जी दी जाएंगी। पालिका के अधिकारी के मुताबिक, छुट्टी के दिनों को छोड़ कर यह भोजनालय हर दिन खुलेगा। इसमें 12 बजे से 2 बजे के बीच में भोजन मिलेगा। जिला कलेक्टर डॉ. धवल पटेल ने इसका अनावरण किया है।

एक व्यक्ति को मिलने वाले भोजन की लागत यूं तो 15 रुपए से ज्यादा होगी। इसके अलावा बाकी खर्च जनसहायक और नगरपालिका वहन करेंगी। भोजन वितरण स्थल पर जरूरी इन्फास्ट्रकचर, बिल्डिंग, किचन, पेंट्री रूम, स्टैंडिंग रूम जैसी सुविधा बिना किसी शुल्क के और बिना किसी भाड़ा लिए लोगों को मिले, इसके लिए मांडवी नगरपालिका द्वारा ठेका संचालक एजेंसी को दे दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि, भोजन वितरण स्थल पर लाइट, पंखे और बैठक व्यवस्था की व्यवस्था भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि, इस योजना में होने वाले खर्च में 15 रुपए लाभार्थी द्वारा दिए जाएंगे।
मांडवी नगर पालिका की ओर से कहा गया है कि, गरीबों को कम कीमत में पौष्टिक भोजन मिल सके, कोई भी गरीब भूखा ना रहे-भूखा ना सोए, इसी को ध्यान में रखते हुए भोजनालय शुरू किया गया है। इससे गरीबों , श्रमिकों और जरूरत मंद लोगों की भोजन की समस्या दूर हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications