VIDEO: सरेआम युवक को मारी 36 बार लोहे के पाइप, उसकी जान चली गई, लोग तमाशबीन बने रहे

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के पुणा इलाके में दिनदहाड़े एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। एक शख्स ने युवक पर लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ वार किए। वह ​युवक तड़पता रहा और वहां मौजूद लोगों ने उसे नहीं बचाया। लोग तमाशबीन बने रहे। युवक लहूलुहान हो गया और वहीं मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे युवक को लोहे के पाइप से पीटा जा रहा था।

In surat, a Young Man Killed By Iron Pipe, incident Caught In CCTV

संवाददाता ने बताया कि, इस घटना के बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान रामकुमार के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारे ने रामकुमार पर 36 बार वार किए थे। जिस वक्त वह युवक को पाइप मार रहा था, तब कोई भी युवक को बचाने या हत्यारे को रोकने के लिए आगे नहीं आया। बताया जा रहा है कि, दोनों लूम्स और एंब्रायडरी के कारखाने में काम करते थे। यहां सीसीटीवी के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, मौके पर काफी लोग जमा थे, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। मर्डर के बाद मौके पर मौजूद लोग कानूनी पचड़े से बचने के चलते गायब हो गए। हालांकि, इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया था, जिससे आरोपी फरार होने से पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी प्रेग्नेंट होने के कारण उसे अभी पति की हत्या की खबर नहीं दी गई है।

In surat, a Young Man Killed By Iron Pipe, incident Caught In CCTV

पता चला है कि, आरोपी महेन्द्र और मृतक रामकुमार दोनों ही पुणा इलाके में स्थित भाग्योदय इंडस्ट्री में लूम्स और एंब्रायडरी के कारखाने में काम करते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महेन्द्र लोहे का पाइप लेकर रामकुमार के पीछे दौड़ पड़ा। हालांकि, रामकुमार जान बचाने के लिए भागा, लेकिन ज्यादा दूर भाग नहीं सका। और महेन्द्र ने बेदम हो जाने तक उसे पीटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+