गुजरात में भीषण हादसा: कपास से भरे ट्रक से टकराई कार, आग लगी, 3 महिलाएं जिंदा जलीं, दोनों वाहन खाक

horrific accident in rajkot, राजकोट। गुजरात में हाईवे पर दो वाहनों के बीच आज भीषण हादसा हुआ। यहां एक कार की राजकोट-गोंडल नेशनल हाईवे पर बीलीयाणी के पास कपास से भरे ट्रक से टक्कर हुई। टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और दोनों वाहनों में आग लग गई। धधकती आग में ही कार के अंदर बैठीं तीन महिलाएं जलकर मर गईं। वहीं, ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर हादसे के बाद फरार हो गए। हादसे के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिससे भयावहता समझी जा सकती है। संवाददाता ने बताया कि, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां वहां पहुंचीं, लेकिन तब तक दोनों वाहन खाक हो चुके थे।

Recommended Video

    गुजरात में भीषण हादसा: कपास से भरे ट्रक से टकराई कार, आग लगी, 3 महिलाएं जिंदा जलीं, दोनों वाहन खाक
    horrific accident in rajkot: Fierce Collision Between Car And truck, three women lost lives

    हादसे में जान गंवाने वाली कार सवार महिलाओं की पहचान हो चुकी है। तीनों की उम्र 40 साल से उूपर है। रेखाबा भीखूबा जाडेजा (62), रसीकबा किशोर सिंह रायजादा (80) और मुकंदबा महेश सिंह रायजादा (45)। बताया जा रहा है कि, ये महिलाएं गोंडल से राजकोट की तरफ जा रही थीं। हादसे के बाद राजकोट-गोंडल हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा हो गया।

    news

    एक बाइक सवार ने बताया कि, गोंडल तहसील के बिलियाणा पाटिया गांव के पास हुआ यह भीषण हादसा हुआ है और उससे काफी दूर तक वाहनों का जाम लग गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+