अमित शाह बोले- ‘पीएम मोदी हैं भगीरथ ऑफ गुजरात’, CR पाटिल ने कहा- उन पर सवाल नहीं उठाए जा सकते
अहमदाबाद। गुजरात आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी पार्टी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर करारा हमला बोला। साथ ही शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'भगीरथ ऑफ गुजरात' बताया। शाह ने यहां कहा कि, मोदीजी की वजह से नर्मदा का पानी अहमदाबाद को मिल पाया है। शाह ने कहा कि, नर्मदा से अहमदाबाद तक पानी पहुंचाने का प्रोजेक्ट 1964 में ही तैयार होना था, लेकिन कांग्रेस ने बेवजह रोक लगा रखी थी।
Recommended Video

मोदीजी ने गुजरात की तस्वीर बदल दी
बता दें कि, शाह ने आज सूबे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को अपने राज्य में डॉक्टर बनाकर पैसा कमाना था। मगर, नरेंद्रभाई मोदी ने चिकित्सा विज्ञान की पूरी प्रणाली में सुधार के लिए काम किया है और आठ साल की छोटी अवधि में मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल सीटों की संख्या को लगभग दोगुना कर दिया है।
शाह बोले- मोदी जी ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश में पारंपरिक तकनीकी शिक्षा को और अधिक समावेशी बनाया है। आगामी समय में गुजरात नई उंचाइयों पर जाएगा।'

गांधीनगर में हुआ कार्यक्रम
गांधीनगर के लेकावाडा में गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय के नए कैम्पस के शिलान्यास करते हुए अमित शाह ने कहा कि, यहां विकास भाजपा की सरकार ही करती है।' इससे पहले शाह सोमवार को बलावा में आयोजित किसानों के कन्वेंशन में भी बोल रहे थे।
वहीं, गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने शाह और मोदी देानों की तारीफ की। पाटिल ने कहा कि मोदी और शाह के फैसलों पर सवाल उठाने का कोई अधिकार उनके पास नहीं है। पाटिल ने आनंद जिले में आयोजित पन्ना प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पार्टी कंडीडेट्स का चयन करते हैं।

‘कमलम’ का लोकार्पण
बकौल पाटिल, 'मोदी-शाह के फैसले पर किसी तरह का सवाल नहीं उठा सकते। यहां मैं बताना चाहूंगा कि जो पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं, उनमें से किसी को भी टिकट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस संबंध में जो भी फैसला होगा, दिल्ली से होगा। ऐसे में उनके पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वह अपने स्तर पर टिकट वितरित करें।' इस दौरान जिला 'कमलम' कार्यालय का लोकार्पण भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications