गुजरात में पकड़ी गई ₹2 हजार करोड़ की हेरोइन, जिप्सम पाउडर बताकर ईरान से लाए गए कंटेनर

कच्छ। गुजरात में एक पोर्ट से फिर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। यह हेरोइन कच्छ के गांधीधाम के पास स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) में रखे कंटेनर्स मिली है। जिसकी मात्रा 300 किलो और कीमत 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

Recommended Video

    Gujarat में बड़ी कार्रवाई पकड़ी गई 2000 करोड़ की Heroin, ईरान से लाए गए कंटेनर | वनइंडिया हिंदी
    Heroin worth Rs 2000 crores recovered from a port in Gujarat, containers brought from Iran

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और गुजरात आतंकवाद निरोधी दल (एटीएस) की टीम की ओर से यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि, जिन कंटेनर्स में हेरोइन को लाया गया, वे ईरान से आए थे। उन्होंने कहा कि, 17 कंटेनर के कार्गो की जांच में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भी मदद ली जा रही है। कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए बरामदगी का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। बहरहाल, 2100 करोड़ की 300 किलो हेरोइन बरामद होने की खबर तेजी से फैल रही है।

    Heroin worth Rs 2000 crores recovered from a port in Gujarat, containers brought from Iran

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने बताया कि, हेरोइन बड़ी मात्रा में जिप्सम पाउडर के साथ लाई गई। बताया जा रहा है, उक्त कंटेनर्स सितंबर 2021 में जिप्सम पाउडर बताकर ईरान से आयात किए गए थे। जिनका आयातकर्ता बालाजी ट्रेडर्स है। ये खेप उत्तरी राज्यों की ओर जानी थी। अब सवाल उठ रहा है कि ये कंटेनर 8 महीनों से यहां क्यों पड़े हुए थे? और किसी ने हजारों करोड़ की ड्रग्स भला ऐसे ही क्यों पड़ी छोड़ दी? ऐसे कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। इससे पहले मुंद्रा बंदरगाह से तकरीबन 21 हजार करोड़ रुपए की हेरोइन मिली थी। वह हेरोइन भी कच्छ में पकड़ी गई थी। तब मुंद्रा बंदरगाह पर कार्रवाई की गई थी, जहां से 21,000 करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+