गुजरात में भारी बारिश: बादल फटने से तबाही, 197 तहसीलों में भयंकर वर्षा हुई, गांव जलमग्न, पुल टूटे

अहमदाबाद। गुजरात में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। 197 तहसीलों में मेघ बरस चुके हैं। रविवार से शुरू होकर, घंटों बरसात जो आज तड़के तक जारी रही। कई जगह बादल फटने की खबर आई है। जामजोधपुर तहसील के नरमाणा गांव में बादल फटने से जलभराव हो गया। मवेशी डूबने लगे। रास्ते खराब हो गए। बताया जा रहा है कि यहां 3 घंटे बारिश होने से पानी ही पानी नजर आने लगा। इसी तरह कालवड़ में बीते रोज की दोपहर 2 से 6 बजे तक चार घंटे में 6 इंच बारिश हुई। वहीं, ध्रोल और जोड़िया तहसील में 3 इंच, जबकि छोटा उदेपुर में 7.5 इंच, क्वांट तहसील में 6.73 इंच बारिश हुई।

राज्य राजमार्ग बंद, सैकड़ों गांवों में बिजली ठप

राज्य राजमार्ग बंद, सैकड़ों गांवों में बिजली ठप

छोटा उदेपुर, जामनगर, कालवड़, भावनगर एवं राजकोट में बारिश का दौर जारी है। अकेले राजकोट जिले में स्टेट हाईवे समेत कुल 55 रास्ते बाधित हुए हैं। वहीं, छोटा उदेपुर पंचायत में 19, तापी पंचायत में 3, वलसाड पंचायत में 24, डांग पंचायत में 2, राजकोट में राज्य राजमार्ग बंद करने पड़े। इसके अलावा सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खबर है कि, ऊपरी क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई है। जिससे ओरसंग नदी में बाढ़ आ गई है। सोरठ के माणावदर में 5, जूनागढ़-वंथली में 4 इंच बारिश हुई है। गिरनार की सीढ़ियाें पर पानी भर गया।

Recommended Video

    Weather Updates: Himachal, Uttarakhand और Gujarat में हो रही आफत भरी बारिश । वनइंडिया हिंदी
    सौराष्ट्र के 10 बांध ओवरफ्लो

    सौराष्ट्र के 10 बांध ओवरफ्लो

    दक्षिण गुजरात में सौराष्ट्र क्षेत्र के 10 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। नदी और नाले भी पानी से लबालब दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, राज्य में 24 घंटे में जहां 240 तहसीलों में बारिश हुई, वहीं सोमवार शाम 6 बजे पूरे हुए 12 घंटे में 100 तहसीलों में हल्की से लेकर साढ़े 3 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिनमें से सबसे अधिक बारिश तापी जिले की डोलवान, जूनागढ़ की विसावदर, आणंद की पेटलाद तथा नवसारी की खेरगाम तहसीलों में दर्ज की गई। उसी तरह 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश राजकोट जिले की लोधिका में हुई, जहां 8 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, राज्य के कई भागों में मंगलवार-बुधवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। यहां छोटा उदेपुर, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, राजकोट, जामनगर, मोरबी, साबरकांठा, गांधीनगर, अरवल्ली, अहमदाबाद और दाहोद जिलों में मेघ बरस रहे हैं। इनके अलावा महिसागर, वडोदरा, नर्मदा, भरुच, सूरत, सुरेन्द्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली और गिरसोमनाथ में तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। उपरोक्त जिलों में रविवार-सोमवार को भी बारिश का जोर रहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+