GUJCET Result 2021: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
गांधीनगर। गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजसेट 2021) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। गुजरात सीईटी, राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग और फार्मेसी एंट्री का रिजल्ट सुबह 10 बजे घोषित किया गया। इसका रिजल्ट आप सरकार की ओर से संचालित result.gseb.org पर देख सकते हैं। इससे पहले, गुजरात सेकेंडरी एंड हाइयर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) ने परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी और छात्रों को उनकी आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति दी थी।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि, परीक्षार्थी अपना परिणाम result.gseb.org पर देख सकेंगे। इसके अलावा गुजसेट के रिजल्ट की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक अन्य वेबसाइट gsebeservice.com है।
अपना रिजल्ट आॅनलाइन डाउनलोड करने के लिए, बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें और अपने नंबर के साथ लॉगिन करें। सरकार ने कहा है कि, रिजल्ट के साथ काउंसलिंग प्रोसेस व संबंधित ब्यौरे की जानकारी दी जाएगी। बोर्ड रिजल्ट से पहले या उसके साथ उत्तर कुंजी का अंतिम संस्करण भी जारी कर सकता है।

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गुजसेट 2021) के लिए इस बार कुल 1,17,932 रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिनमें से 1,13,202 ने टेस्ट दिया। जबकि, 4,730 अनुपस्थित रहे। वहीं, 46,013 ग्रुप ए के लिए, 66,909 ग्रुप बी के लिए और 280 ग्रुप ए और बी दोनों के लिए उपस्थित हुए थे।
रजिस्ट्रेशन करने वाले 1.17 लाख उम्मीदवारों में से लगभग 1.13 लाख अंततः परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। जिनमें पुरुष 67,951 थे। वहीं, महिला उम्मीदवारों की संख्या 45,251 थी। इस तरह कुल 1,13,202 उम्मीदवार हुए, जिनके लिए गुजसीट का रिजल्ट result.gseb.org पर घोषित किया गया है।
इस वर्ष यानी कि, 2021 के आंकड़ों के अनुसार, 6 अगस्त को गुजरात सीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने व उसके लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 1,17,932 थी। जिनमें से अधिकांश उम्मीदवार पास हो गए हैं। जीएसएचएसई वेबसाइट पर प्रकाशित गुजसेट परिणाम 2021 के आंकड़ों के अनुसार, ग्रुप ए में 474 उम्मीदवारों और समूह के 678 उम्मीदवारों को 99वें पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications