गुजरात: महाकुंभ जा रही ट्रैवलर हादसे का शिकार, 4 लोगों की मौत, 8 लोग घायल
Gujrat Road Accident: गुजरात में दुखद खबर है। यहां श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ रही टाटा विंगर ट्रैवलर और ट्रक के बीच एक भयानक हादसा हुआ है। यह हादसा लीमखेडा के पाल्ली हाईवे पर हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, ट्रक के पीछे खड़ी होने के दौरान ट्रैवलर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में अंकलेश्वर, धोलका और अन्य परिवारों के सदस्य शामिल थे। घायलों को दाहोद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव लीमखेडा ले जाए गए हैं। हाईवे अथॉरिटी और 108 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे से परिवारों में शोक का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की मौत, 10 की जान गई
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात (14 फरवरी) प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार और बस के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें भारत- अमेरिका की बैठक में चीन का जिक्र क्यों? PM मोदी और ट्रंप की दोस्ती से बीजिंग में बढ़ी टेंशन
हादसे में बोलेरो में सवार सभी 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी थे। घायल श्रद्धालुओं को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के हैं। ये सभी लोग संगम में स्नान करने के बाद वाराणसी जा रहे थे।
यह भी पढ़ें Prayagraj accident: महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की गई जान, 19 घायल












Click it and Unblock the Notifications