Prayagraj accident: महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की गई जान, 19 घायल

Prayagraj accident: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोलेरो और बस की आमने-सामने टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के निवासी थे, जो महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं को मोर्चरी में रखवाया गया है।

prayagraj-accident-bolero-bus

हादसे में बोलेरो में सवार सभी 10 पुरुषों की जान चली गई। सभी की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच थी। बताया जा रहा है कि ये सभी संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में जा रहे थे। वहीं, बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के थे, जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बोलेरो और बस के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया। बस में सवार 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

टक्कर का कारण और पुलिस की कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण बोलेरो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति देखी गई।

UP News: कौन है वो सिपाही जिसने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कर दी श्रद्धालु की पिटाई? जानें पूरी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+