गुजरात में 27 अक्टूबर तक पुलिस नहीं काटेगी चालान, गृहमंत्री हर्ष संघवी का ऐलान

गुजरात विधानसभा चुनाव की बीच सरकार वहां लोगों के दिवाली गिफ्ट दिया है। गुजरात सरकार में गृहमंत्री हर्ष संघवी ने 21 से ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना ना वसूलने का आदेश दिया है।

Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव की बीच सरकार वहां लोगों के दिवाली गिफ्ट दिया है। गुजरात सरकार में गृहमंत्री हर्ष संघवी ने 21 से ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना ना वसूलने का आदेश दिया है। यह आदेश 27 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। विधानसभा चुनाव के बीच गुजरात सरकार का जनता के लिए इसे दिवाली गिफ्ट माना जा रहा है।

Harsh Sanghvi

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए अगल-अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में गुजरात में पुरानी पेंशन बहाली की बात की जा रही है। तो वहीं किसानों को मुआवजे की भी बात हो रही है।

शुक्रवार को सत्ताधारी दल बीजेपी की सरकार ने बड़ी घोषणा की। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने ऐलान किया कि 27 अक्टूबर तक राज्य में ट्रैफिक पुलिस नागरिकों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी।

उन्होंने कहा, "21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक गुजरात ट्रैफिक पुलिस नागरिकों से कोई जुर्माना नहीं वसूलेगी। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको (जनता को) यातायात नियमों का पालन नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप गलती करते हैं, तो आप इसके लिए जुर्माना नहीं भरेंगे"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+