Gujarat: बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, सेना, पुलिस, NDRF ने 8 घंटे की मशक्कत, रेस्क्यू के बाद मौत
गुजरात (Gujarat) के द्वारका जिले में बोरबेल में गिरी बच्ची का रेस्क्यू के बाद अस्पताल में निधन हो गया। बच्ची की पहचान एंजेल सखरा के रूप में पहचानी गई। हालांकि रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से निकालने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। रेक्यू करीब आठ घंटे तक चला, जिसके बाद खंभालिया शहर के एक सरकारी अस्पताल में बच्ची को पहुंचाया गया।
घटना द्वारका जिले के कल्याणपुरी तहसील के रण गांव में सोमवार दोपहर हुई। बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। उप जिलाधीश एचबी भगोरा ने बताया कि रण गांव में दोपहर एक बजे खेलते समय बच्ची बोरवेल में गिर गई। सोमवार (1 जनवरी, 2024) दोपहर 1 बजे कल्याणपुर तहसील के रण गांव में एक बच्ची बोरवेल में गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी,सेना और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

देवभूमि द्वारका के एसपी नितेश पांडे के मुताबिक, बच्ची को बोरवेल से निकालने के 8 घंटे तक चले संयुक्त ऑपरेशन के बाद जब बाहर निकाला गया तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। बच्ची अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रेस्क्यू के करीब एक घंटे में ही उसकी मौत हो गई।
अस्पताल ने क्या कहा?
रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO) डॉ. केतन भारती ने बताया कि लड़की को आज रात 10:00 बजे से 10:15 बजे के बीच यहां लाया गया और जब वह यहां पहुंची, तो वह पहले ही मर चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। डॉ. केतन भारती ने कहा, "हमने अपने बाल चिकित्सा छात्र को भेजा था, जो बोरवेल से बाहर निकालने के बाद बच्ची का इलाज कर रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत का कारण दम घुटना (जिसे दम घुटना या दम घुटना भी कहते हैं) है, क्योंकि उसकी मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है।"
बच्ची का पीएम किया जा चुका है। रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. केतन ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications