गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी का सभी कॉलेजों को निर्देश, 15 मार्च तक ऐसी सेल करें गठित

अहमदाबाद। गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी [जीटीयू] द्वारा सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे 15 मार्च तक इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) का गठन करें। जिन कॉलेजों के लिए निर्देश दिए गए हैं, उन कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए, एमसीए कॉलेज शामिल हैं। इस बारे में गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) के कुलपति डॉ. नवीन शेठ की ओर से बताया गया कि, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के तहत हर कॉलेज को साल 2022 तक नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) अथवा नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नेक) का एक्रेडिटेशन पाना जरूरी है।

Gujarat Technological University order to colleges for Set up internal quality assurance cell by March 15

कुलपति डॉ. नवीन शेठ ने कहा कि, इस एक्रेडिटेशन को प्राप्त करने में कॉलेजों में गठित होने वाला इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि, यह कॉलेज की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में भी मददरूप होगा। इसलिए जीटीयू से जुड़े सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 मार्च तक इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल गठित करें। उन्होंने कहा कि, जीटीयू ने विश्वविद्यालय के स्तर पर भी इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) गठित किया है। जिसका प्रमुख डॉ. एस. डी. पंचाल को बनाया गया है, जबकि संयोजक की जिम्मेदारी डॉ. कौशल भट्ट को सौंपी गई है।

Gujarat Technological University order to colleges for Set up internal quality assurance cell by March 15

वहीं, कुलसचिव डॉ के एन खेर की ओर से कहा कि, ऐसे आदेश हैं कि सभी कॉलेजों को साल 2022 तक एनबीए अथवा नेक का एक्रेडिटेशन प्राप्त करना जरूरी है। ऐसे में हमारा गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) भी प्रयासरत है। जिसके तहत ही सभी कॉलेजों को इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) गठित करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+