शराब-ड्रग्स के आदी बेटे ने मांगे पैसे, पिता ने ग्राइंडर से टुकड़े-टुकड़े कर दिया बेटे का शरीर
गुजरात में इंसानियत के साथ-साथ हैवानियत को भी शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। पिता ने बेटे की हत्या के बाद इतने टुकड़े किए (gujarat son body parts chopped) कि उसकी लाश को पहचानना मुश्किल हो गया।
अहमदाबाद, 24 जुलाई : अपराध की घटनाएं अक्सर सिर पर खून सवार होने या सनक चढ़ने पर होती हैं। रुह कंपाने वाली इस क्राइम स्टोरी का विक्टिम यानी पीड़ित एक बेटा है। उसके पिता ने उसे इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि वह शराब का आदी हो चुका था। मामला गुजरात का है। शराबी बेटे से पिता इतना तंग आ चुका था कि उसने हत्या के बाद बेटे के शरीर को इतने हिस्सों में काट डाला (gujarat son body parts chopped) कि पहचान मुश्किल हो गई। शरीर को ग्राइंडर की मदद से काटने के बाद पिता ने बेटे के अंगों को अहमदाबाद के अलग-अलग इलाकों में डंप कर दिया। पढ़िए पूरा मामला

मर्डर के पांच दिन बाद गिरफ्तारी
वासणा मर्डर केस के बारे में गुजरात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के शरीर के अलग-अलग अंग कई जगहों से बरामद किए गए। पिता हत्या के 5 दिन के बाद गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हत्या को अंजाम देने के 5 दिन बाद वासणा से करीब 3 किलोमीटर दूर कटे हुए पैर बरामद किए गए।

कचरे में मिला शरीर का अंग
वासणा में कटे पैर बरामद होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस ने बताया कि शरीर के अंग बरामद किए गए हैं। मृतक की पहचान 21 साल के हितेश नाम के युवक के रूप में हुई है।

ग्राइंडर से बॉडी को कई टुकड़ों में काटा
गुजरात पुलिस के मुताबिक हितेश की हत्या उसके बुजुर्ग पिता ने की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या के बाद ग्राइंडर से बॉडी को कई टुकड़ों में काटा और कचरे वाली पॉलिथीन में भरकर शहर के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया जिससे पहचान छिपाई पाए जा सके। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 जुलाई को पैर, और सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

नेपाल भागने की ताक में था आरोपी
पुलिस का कहना है कि हत्या के आरोपी पिता का कहना है कि बेटा हितेश शराब और ड्रग्स का आदी हो चुका था। इसलिए उसकी आदतों से तंग आकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बेटे की हत्या के बाद आरोपी सूरत से गोरखपुर जाने की फिराक में था। अवध एक्सप्रेस से गोरखपुर भागने की को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक ही वार में ढेर हुआ बेटा
खबरों में कहा गया है कि आरोपी पिता गोरखपुर में मंदिरों के दर्शन के बाद नेपाल भागने की ताक में भी था। खबर में कहा गया है कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि 5 साल से बेटा शराब और नशे का आदी हो चुका था और शराब पीकर पैसे की डिमांड करता था। पैसे देने से मना करने पर पिता को मारने-पीटने लगा था। ऐसे में एक दिन पानी सिर से ऊपर चला गया। आक्रोशित पिता ने घर में रखे पत्थर से बेटे के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

लाश का सिर तलाश रही पुलिस
बेटे की मौत के बाद पिता अहमदाबाद कालूपुर बाजार से ग्राइंडर मशीन खरीदने गया। ग्राइंडर खरीदने के बाद पिता ने बेटे की बॉडी को कई हिस्सों में काटा और कचरे वाली काली पॉलिथीन में भरकर शहर के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक धड़ और पैर बरामद हुए हैं। सिर बरामद नहीं किया जा सका है। अब तक की जांच में बेटे के नशे की आदत से तंग आ चुके पिता ने उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का काम किया है, यही आरोप सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications