गुजरात के राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों के लिए 5 प्रत्याशी, दल दो भाजपा-कांग्रेस; जानिए पूरा गणित

गांधीनगर. गुजरात में 26 मार्च को राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होंगे। जिसके लिए अब पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें 3 भाजपा के, जबकि अन्य दो कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विधानसभा के आंकड़ों को देखते हुए भाजपा को सभी तीन सीटों पर जीत की संभावना है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है।

भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया

भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया

दरअसल भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहले से अपने दो घोषित प्रत्याशियों-अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा के बाद नामांकन के अंतिम दिन पूर्व कांग्रेसी व पूर्व उपमुख्यमंत्री नरहरि अमीन को मैदान में उतार दिया। जिससे मुकाबला रोचक हो गया। राज्य वित्त आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर नरहरी अमीन को अंतिम घड़ी में तीसरे उम्मीदवार के रूप में तैयार किए जाने से कांग्रेस में खलबली मच गई।

कांग्रेस के पास 68 तो सत्ताधारी भाजपा के पास 103 विधायक

कांग्रेस के पास 68 तो सत्ताधारी भाजपा के पास 103 विधायक

जानकारों के मुताबिक, 182 सदस्यों की विधानसभा में 2 सीटें पहले से रिक्त थीं। वहीं 5 अन्य सीटें कांंग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हो गई हैं। इस तरह फिलहाल विधायकों की कुल संख्या 175 है। जिसमें कांग्रेस के पास 68 तो सताधारी भाजपा के पास 103 विधायक हैं। भारतीय ट्रायबल पार्टी के दो और नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का एक और एक निर्दलीय विधायक है। ऐसे में भाजपा का पलड़ा भारी है।

इसलिए भी भाजपा कांग्रेस पर पड़ेगी भारी

इसलिए भी भाजपा कांग्रेस पर पड़ेगी भारी

इधर, कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी के रूप में दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। लेकिन पांच विधायकों के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में अन्य विधायकों के भी भाजपा में चले जाने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। भाजपा ने कांग्रेस के और कुछ विधायक उनके संपर्क में होने का दावा भी किया है। ऐसे में कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

26 मार्च को सुबह 9 से 4 बजे तक होने वाले मतदान में विधानसभा में दलों की स्थिति

26 मार्च को सुबह 9 से 4 बजे तक होने वाले मतदान में विधानसभा में दलों की स्थिति

कुल सीट: 182
कुल विधायक: 180
रिक्त: 2 सीट

दल और उनकी सीटें

दल और उनकी सीटें

भाजपा-103
कांग्रेस-73
बीटीपी-2
एनसीपी-1
निर्दलीय-1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+