गुजरात: कांग्रेस विधायकों के इस्‍तीफे से खाली हुईं 8 सीटों पर उपचुनाव होंगे, भाजपा ने की कोर कमेटी मीटिंग

अहमदाबाद। गुजरात में राज्‍यसभा चुनाव के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उपचुनाव 8 सीटों पर होना है। यह वही सीटें हैं, जो इस साल कांग्रेस के 8 विधायकों के इस्‍तीफे के चलते खाली हो गई थीं। इस्‍तीफे के बाद खाली हुई इन सीटों पर छह माह के भीतर उपचुनाव कराना जरूरी है, इसलिए चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

गांधीनगर भाजपा कार्यालय कमलम में मीटिंग

गांधीनगर भाजपा कार्यालय कमलम में मीटिंग

भाजपा ने मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्‍तम रूपाला, संगठन महामंत्री वी सतीश आदि पार्टी की अगुवाई में कोर कमेट की बैठक बुलाई। सोमवार को यह बैठक गांधीनगर भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित हुई। जिसमें उपचुनाव की रणनीति के लिए चर्चा हुई। बताया गया कि, मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्‍तम रूपाला, उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल, संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघाणी सहित पार्टी की कोर कमेटी के अन्‍य सदस्‍य इस बैठक में शामिल हुए।

8 में से 5 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली

8 में से 5 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली

मालूम हो कि, कांग्रेस छोड़ने वाले 8 में से 5 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है,तो अब माना जा रहा है कि भाजपा इन नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है। वहीं, इस पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस नेता निशीत व्‍यास ने कहा कि, पार्टी अपने रणछोड़ नेताओं की सूचनाएं जनता तक पहुंचा रही है ताकि जनता उपचुनाव में उन्‍हें सबक सिखा सके।

'कांग्रेस अपने रणछोड़ नेताओं को सबक सिखवाएगी'

'कांग्रेस अपने रणछोड़ नेताओं को सबक सिखवाएगी'

बकौल निशीत व्‍यास, ''राज्‍यसभा चुनाव के दौरान ही जब कई रणछोड़ नेता कांग्रेस छोड़कर चले गये थे, उसी दौरान हमारे नेताओं की टीमें उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनता को उनकी इस हरकत के बारे में बता चुकी हैं। अब हम आश्वस्त हैं कि, गुजरात की जनता ऐसे नेताओं को दोबारा मौका नहीं देगी। कांग्रेस इस चुनाव में पार्टी के लिए समर्पित नेता व कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता देगी। उपचुनाव में ऐसे ही नेता को टिकट दिया जाएगा।

अभी विपक्षी दल की कोर कमेटी बैठक नहीं हुई

अभी विपक्षी दल की कोर कमेटी बैठक नहीं हुई

निशीत व्‍यास ने माना कि, कांग्रेस में अभी उपचुनाव की रणनीति को लेकर बैठक नहीं हुई, लेकिन पार्टी अपने नेता व कार्यकर्ताओं को जो संदेश पहुंचाना है उस पर पहले से काम कर रही है। बहरहाल, माना यह भी जा रहा है कि, गुजरात में अगस्‍त व सितंबर 2020 में उपचुनाव होंगे।

इससे पहले 6 सीटों पर उपचुनाव हुआ था

इससे पहले 6 सीटों पर उपचुनाव हुआ था

यह उपचुनाव उन आठ विधानसभा सीटों पर ही होगा, जो मार्च से जून के बीच खाली हुई थीं। जिनमें से 5 विधायकेां ने मार्च में एवं 3 ने जून में इस्तीफा दिया था। गुजरात में इससे पहले 6 सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस भाजपा दोनों दलों के नेता विधायक बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+