अर्बन नक्सलियों ने नर्मदा बांध का निर्माण-कार्य सालों तक ठप रखा, हमने कराया पूरा: PM मोदी
नर्मदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में आयोजित हो रहे पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान मोदी गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के निर्माण-कार्य पर भी बोले। मोदी ने कहा कि, 'अर्बन नक्सलियों और विकास विरोधी तत्वों" ने सरदार सरोवर बांध का काम सालों तक ठप रखा था। इन लोगों ने बड़ी महत्वपूर्ण परियोजना को पर्यावरण के लिए नुकसानदेह बताकर उसमें रोड़े अटकाए।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अर्बन नक्सली अभी भी सक्रिय हैं। ऐसे लोग देशहित के कामों में रुकावट डालते हैं। मैं आपसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि लोगों के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई परियोजनाएं पर्यावरण के नाम पर अनावश्यक रूप से ठप न हों। साजिश का मुकाबला करने के लिए हमारे पास एक संतुलित दृष्टिकोण होना चाहिए।,"
गुजरात के एकता नगर में आयोजित हो रहे पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि, "अर्बन नक्सलियों और राजनीतिक समर्थन वाले विकास विरोधी तत्वों ने एक अभियान चलाकर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को रोक दिया था, इन लोगों ने दावा किया था कि यह परियोजना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगी। इस देरी के कारण भारी मात्रा में धन बर्बाद हुआ। अब, जब बांध पूरा हो गया है, तो आप अच्छी तरह से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके दावे कितने संदिग्ध थे।'

बता दें कि, मोदी अभी गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद विभिन्न राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक समर्थन वाले "अर्बन नक्सलियों और विकास विरोधी तत्वों" ने गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के निर्माण को कई वर्षों तक रोक दिया था।
'अर्बन नक्सल' शब्द का इस्तेमाल भाजपा समर्थकों द्वारा अक्सर किया जाता है। उनका कहना होता है कि, नक्सलवाद के प्रति सहानुभूति रखने वालों के साथ-साथ कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं को समर्थन के नाम पर ये लोग पनपते हैं। इन्हें वामपंथी भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications