Gujarat Paper Leak मामले में ATS बोली, सभी आरोपी गिरफ्तार, ओरिजनल सवाल भी बरामद

गुजरात पेपर लीक मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एटीएस का कहना है कि बरामद कागजात ओरिजनल सवाल से मेल खाते हैं।

Gujarat Paper Leak

Gujarat Paper Leak मामले में आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने पंचायत जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात एटीएस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया आरोपी पंचायत में कनिष्ठ लिपिक की प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्न पत्र छापने का प्रभारी था, जो सवाल लीक हो गया था।

Gujarat Paper Leak मामले में आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने पंचायत जूनियर क्लर्क पेपर लीक मामले में सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। जांच अधिकारियों ने कहा कि गुजरात सरकार ने रविवार को पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा रद्द कर दी थी। परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही पेपर लीक का मामला सामने आया था । आरोपी की पहचान हैदराबाद के रहने वाले जीत नाइक के रूप में हुई है।

गुजरात एटीएस के एसपी सुनील जोशी ने बताया कि हैदराबाद के व्यक्ति जीत नाइक प्रश्न पत्र छपवाने के प्रभारी थे। गुजरात एटीएस ने सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील को गुजरात लाने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें बिहार का एक गिरोह भी शामिल था। सभी आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जोशी ने बताया कि जांच के दौरान बरामद प्रश्न पत्र ओरिजनल सवाल से मेल खाते हैं।

उन्होंने कहा, हमने अब तक 15 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ओडिशा के प्रदीप नाइक ने पेपर लीक किया। प्रदीप दो अन्य आरोपियों- केतन और भास्कर के संपर्क में भी था। पिछले पेपर लीक मामले में भी ये आरोपी शामिल रहे थे।

बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, रविवार को सुबह 11 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। पेपर लीक की गुप्त सूचना के आधार पर, गुजरात पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और रविवार सुबह प्रश्न पत्र की एक प्रति बरामद की। इसके बाद गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+