पेपर लीक होने के बाद Gujarat Panchayat Junior क्लर्क भर्ती परीक्षा हुई रद्द, केजरीवाल ने उठाए सवाल
Gujarat Paper Leak News: गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद हंगामा मच गया। गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में उम्मीदवारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Recommended Video
Gujarat Paper Leak News: गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा जो आज सुबह 11 बजे निर्धारित की गई थी, वो लीक होने के बाद स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए 9 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन, परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बवाल शुरू हो गया है। गोधरा और जामनगर सहित कई शहरों में उम्मीदवारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पेपर लीक की घटना के खिलाफ सवाल उठाए है।
बता दें कि गुजरात पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) की तरफ से किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए गुजरात सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसों में यात्रा फ्री करने का ऐलान किया गया है। इस परीक्षा के लिए 9 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा को देने के लिए सभी अभ्यार्थी आज परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। इस दौरान उन्हें परीक्षा के कुछ घंटों पहले पेपर लीक की सूचना मिली, जिसके बाद हंगामा हो गया।
तो वहीं, गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक संदिग्ध इसम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से उपरोक्त परीक्षा के प्रश्नपत्र की कॉपी भी बरामद की गई है। आपराधिक पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा जल्द से जल्द नए सिरे से आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीख बोर्ड द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी। वहीं, गुजरात एटीएस के एसपी सुनील जोशी ने बताया कि गुजरात एटीएस पिछले पेपर लीक की घटनाओं से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रख रही थी। वडोदरा से 15 आरोपियों को प्रश्नपत्रों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया। आगे की जांच जारी है।
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पेपर लीक की घटना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए सावल उठाया है कि, 'गुजरात के लगभग हर एग्जाम में पेपर लीक क्यों हो जाता है? करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications