Gujarat Metro Update: सूरत मेट्रो ने छुआ नया मुकाम, तापी नदी पर ब्रिज पूरा, अब तेजी से दौड़ेगा काम
Gujarat Metro Update: सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट तेजी से काम चल रहा है। शहरवासियों को इस साल के अंत तक मेट्रो की सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है। इसी महीने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया है। तापी नदी पर अठवालाइन्स और अडाजण को जोड़ने वाले स्पैन (पुल) का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह पुल 'मेट्रो टेक्सटाइल कॉरिडोर' का अहम हिस्सा है। मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होते ही सूरत के पश्चिमी और मध्य हिस्सों की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।
इस उपलब्धि के साथ सूरत मेट्रो अब अपने प्रायोरिटी कॉरिडोर पर भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शहर के मेट्रो प्रोजेक्ट का काम तेज रफ्तार से चल रहा है और तय समय पर पूरा होने की उम्मीद है। सूरत गुजरात का प्रमुख व्यापारिक शहर है और यहां देश भर से कारोबारी बिजनेस के सिलसिले में आते हैं।

Gujarat Metro Update: सूरत मेट्रो का 96 फीसदी काम पूरा
- मजूरा गेट से ड्रीम सिटी के बीच लगभग 96 प्रतिशत सिविल कार्य पूरा हो चुका है।
- अलथाण मेट्रो स्टेशन लगभग तैयार है, जहां फिलहाल फिनिशिंग वर्क, लिफ्ट और एस्केलेटर लगाने का काम चल रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, यह सेक्शन सूरत में मेट्रो संचालन की रीढ़ साबित होगा।
Surat Metro के अंडरग्राउंड लेवल का काम भी जारी
मेट्रो प्रशासन ने बताया कि अंडरग्राउंड सेक्शन पर भी तेजी से काम हुआ है। अगस्त 2025 में टनल बोरिंग मशीन (TBM) 'अमृत' ने चौक बाजार स्टेशन पर सफल ब्रेकथ्रू किया था। वहीं दूसरी टीबीएम 'दिया' का ब्रेकथ्रू दिसंबर 2025 तक लगभग पूरा हो गया है। इससे अंडरग्राउंड नेटवर्क को लेकर बड़ी राहत मिली है। हालांकि, निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो निर्माण के कारण मजूरा गेट क्रॉसरोड्स के पास सर्विस रोड को 31 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
Surat Metro News: कब तक दौड़ेगी सूरत मेट्रो?
परियोजना की समयसीमा के अनुसार, पहले चरण में ड्रीम सिटी से अलथाण के बीच मेट्रो दिसंबर 2026 या शुरुआती 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। पूरे फेज-1 (40.35 किमी) के दोनों कॉरिडोर सार्थणा से ड्रीम सिटी और भेसाण से सरोली को दिसंबर 2027 तक पूरी तरह संचालित करने का लक्ष्य दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications