TN Election 2026: कोयंबटूर में ‘रोबोट' कर रहा वोटर्स का स्वागत, हाथ जोड़कर बोला- वोट जरूर डालें

TN Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को हो रहे मतदान के बीच कोयंबटूर से तकनीक और लोकतंत्र के संगम की एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। यहां के गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदाताओं का स्वागत कोई इंसान नहीं, बल्कि एक 'रोबोट' कर रहा है।

यह रोबोट न केवल लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा है, बल्कि कतार में खड़े वोटरों का मुंह भी मीठा करा रहा है।

tn-elections-2026-government-arts-college

इस अनूठी पहल ने मतदान केंद्र पर आए लोगों, विशेषकर युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं (First-time voters) के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

Government Arts College के छात्र ने तैयार किया 'इलेक्ट्रॉनिक वेलकमर'

इस रोबोट की सबसे खास बात यह है कि इसे इसी कॉलेज के एक प्रतिभावान छात्र विमल विजयन और उनकी टीम ने विकसित किया है। विमल ने रोबोट का Voice Processing और RC Control मॉडल खुद तैयार किया है।

इसे तैयरा करने वाले छात्र विमल विजयन ने ANI को बताया- "आज तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन है। हम इस रोबोट के जरिए '100% मतदान' का संदेश दे रहे हैं। यह रोबोट लोगों को बता रहा है कि कतार में कैसे खड़ा होना है और वोट कैसे डालना है। मुझे इलेक्ट्रॉनिक्स और रोबोटिक्स तकनीक का जुनून है, और चुनाव आयोग के सहयोग से हमने यहाँ दो ऐसे रोबोट प्रदर्शित किए हैं।"

कैसे काम करता है यह रोबोट?

गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज के बूथ पर तैनात यह रोबोट रिमोट कंट्रोल और सेंसर तकनीक पर आधारित है। जैसे ही कोई मतदाता करीब आता है, रोबोट हाथ जोड़कर उनका स्वागत करता है और रिकॉर्डेड वॉयस के जरिए संदेश देता है-लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें, अपना वोट जरूर डालें।

रोबोट के हाथों में एक ट्रे लगी है, जिसमें चॉकलेट और मिठाइयां रखी हैं। वोट डालने के बाद बाहर निकलने वाले लोगों को रोबोट खुद मिठाई ऑफर करता है। यह मतदाताओं को लाइन में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दे रहा है, जिससे चुनाव अधिकारियों का काम भी आसान हो गया है।

चुनाव में 'टेक-फ्रेंडली' एक्सपेरिमेंट, मतदाताओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स

कोयंबटूर के इस बूथ पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कई लोग रोबोट के साथ सेल्फी लेते और उसकी वॉयस कमांड सुनकर मुस्कुराते नजर आए। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी तकनीक के इस इस्तेमाल की सराहना की और कहा कि इस तरह के नवाचारों से मतदान का अनुभव सुखद हो जाता है।

तमिलनाडु चुनाव 2026 में चुनाव आयोग ने तकनीक पर काफी जोर दिया है। कोयंबटूर में छात्र द्वारा बनाए गए इस रोबोट को अनुमति देना इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रयोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ता है और लोगों का जुड़ाव लोकतंत्र के प्रति और गहरा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+