Gujarat Rain: बारिश से तबाही! जूनागढ़ में धारा 144 लागू, 24 जुलाई तक रेड अलर्ट, अमित शाह ने जाना हाल

Gujarat Rain: गुजरात में बारिश ने तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। जिसको लेकर जूनागढ़ जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया है। ऐसे में अमित शाह ने सीएम को फोन करके हालात का हाल जाना है।

Gujarat Rain: मानसून की मूसलाधार बारिश ने गुजरात के दक्षिण और सौराष्ट्र क्षेत्रों के कई जिलों में तबाही जैसे हालत पैदा कर दिए हैं। भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। बांधों और नदियों में जलस्तर खतरे के स्तर तक बढ़ने के बीच गांवों को अलग-थलग कर दिया गया। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल से बात की।

जूनागढ़ शहर में शनिवार रात 8 बजे तक केवल 12 घंटों में 241 मिमी बारिश होने के बाद दर्जनों खड़ी कारें और मवेशी तेज पानी में बह गए। वहीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट भी जलमग्न हो चुका है। सड़कें नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कमर तक पानी से गुजरते देखा गया। उनमें से कुछ को स्वयंसेवकों ने बचाया। भारी बारिश के कारण अधिकारियों ने जूनागढ़ जिले में धारा 144 लगा दी है। 24 जुलाई तक रेड अलर्ट...

Gujarat Rain

उधर, मौसम विभाग ने भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, 24 जुलाई की रात तक बेवजह घर से न निकलने का निर्देश भी जारी किया गया है। दादरा और नगर हवेली जिले के सिलवासा शहर के पास एक कार बह जाने से पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई।

वहीं, शुक्रवार की रात जब वे एक निचले पुल को पार करने की कोशिश कर रहे थे तो दोनों तेज रफ्तार पानी की चपेट में आ गए। नवसारी शहर में एक व्यक्ति और उसका बेटा उफनते नाले में बह गए। एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि बेटे का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

गुजरात सरकार ने कहा कि जूनागढ़ जिले में बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। शनिवार शाम तक एक ऑपरेशन में कम से कम 250 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जूनागढ़ में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की दो कंपनियां तैनात की गईं और एक तीसरी कंपनी भी भेजी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जूनागढ़ जिले में प्रभावित लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 25,000 से अधिक भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं।

Recommended Video

    Gujarat Rain: बारिश से तबाही! जूनागढ़ में धारा 144 लागू, 24 जुलाई तक रेड अलर्ट, अमित शाह ने जाना हाल

    अहमदाबाद एयरपोर्ट जलमग्न

    शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य अहमदाबाद एयरपोर्ट में पानी भर गया। अधिकारियों ने परिसर से अतिरिक्त पानी निकालने के लिए रात भर काम किया। एयरपोर्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर सभी यात्रियों से यात्रा करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने का आग्रह किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+