गुजरात: 1 दिन में लगे 5.93 लाख लोगों को कोरोना के टीके, सरकार का दावा- अब तक 3.56 करोड़ डोज

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में शुक्रवार को वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बन गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, यहां 24 घंटों के दौरान 5.93 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज दिए गए। यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले राज्य में एक दिन में 5 लाख लोगों को वैक्सीन के डोज दिए गए थे। विभाग के मुताबिक, बीते रोज एक ही दिन में 593263 लोगों को टीका लगा, जिसमें से 65886 अहमदाबाद से थे।

Gujarat: Health Department claims that 3,56,31,476 doses of corona vaccine administered to the people, 5.93 lakh doses were given during last 24 hours

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, गुजरात में लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन के 3,56,31,476 डोज मुहैया कराए जा चुके हैं। बीते रोज की बात की जाए तो यहां अलग-अलग जिलों में हजारों लोगों को कोरोना वैक्सीन के डोज दिए गए। जिनमें सर्वाधित संख्या अहमदाबाद जिले से थी। विभाग के मुताबिक, पूरे राज्य में शुक्रवार को 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम डोज के रूप में 354618 नागरिकों ने टीका लिया। जबकि, इसी वर्ग में दूसरे डोज के रूप में 24808 ने टीका लिया।

Gujarat: Health Department claims that 3,56,31,476 doses of corona vaccine administered to the people, 5.93 lakh doses were given during last 24 hours

स्वास्थ्य ​टीमों का कहना है कि, राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में फर्स्ट डोज की वैक्सीन 135057 और सेकेंड डोज के रूप में 72103 नागरिकों ने टीका लिया। इस तरह अब तक राज्य में कुल 35594297 वैक्सीन के डोज लिए जा चुके हैं। बीते रोज अकेले अहमदाबाद शहर में 48582 नागरिकों को डोज दिए गए। जिसमें 1342 लोगों ने निजी अस्पतालों को शुल्क देकर खुद डोज लगवाए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, 20312 महिलाओं समेत 48582 लोगों में से 1342 लोग ऐसे थे, जिन्होंने शुल्क देकर निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवाए। वहीं, महानगर पालिका के अनुसार, अहमदाबाद पूरे शहर के अलग-अलग सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन के डोज लेने वालों में से सबसे अधिक 32173 नागरिक 18 से 45 वर्ष की आयु के थे।

Gujarat: Health Department claims that 3,56,31,476 doses of corona vaccine administered to the people, 5.93 lakh doses were given during last 24 hours

32173 नागरिकों में से 12746 महिलाएं और अन्य 19427 पुरुष थे। इनके अलावा 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु वाले 11975 ने भी वैक्सीन ली। जिनमें 6537 पुरुष और 3438 महिलाएं हैं। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बात करें तो ऐसे 2982 लोग थे। इनमें भी 1548 पुरुष और अन्य 1434 महिलाएं थीं। वहीं, कुल वैक्सीन लेने वालों में से 698 पुरुष और 644 महिलाओं ने प्राइवेट अस्पतालों में डोज लिए।

देश में वैक्सीनेशन 50 करोड़ के पार
वहीं, पूरे देश में लोगों के दिए गए कुल वैक्सीन डोज की बात की जाए तो सरकार का कहना है कि, अब तक यह आंकड़ा 50 करोड़ के पार जा चुका है। गुजरात के ही रहने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, शुक्रवार के दिन 43.29 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन के डेाज दिए गए। मांडविया ने अपने ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबको मुफ्त वैक्सीन' अभियान से देश ने 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है।' उन्होंने लिखा- 'भारत को 0-10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन, 10-20 करोड़ में 45 दिन, 20-30 करोड़ में 29 दिन, 30-40 करोड़ में 24 दिन और 40 से 50 करोड़ टीकाकरण में केवल 20 दिन लगे।'

Gujarat: Health Department claims that 3,56,31,476 doses of corona vaccine administered to the people, 5.93 lakh doses were given during last 24 hours
वहीं, वैक्सीनेशन ड्राइव के इस मील के पत्थर को पार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+