GSEB HSC Result 2021: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिपीटर्स का रिजल्ट घोषित, यहां से करें डाउनलोड

गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एचएससी यानी कक्षा 12 के ऐसे छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं, जिन्होंने दोबारा में एग्जाम दिए थे या फिर जो ​पहली बार में एग्जाम से चूक गए थे। इन छात्रों के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि, जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अपनी सीट नंबर का उपयोग करके बोर्ड की वेबसाइट gseb.org से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB HSC Result 2021

गौरतलब है कि, इस साल बोर्ड ने रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के फाइनल एग्जाम को रद्द कर दिया था। हालांकि, साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स के रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट और जीएसईबी एचएससी का रिजल्ट 2021 पहले ही घोषित किया जा चुका है। जिसमें सभी को पास कर दिया गया था। बहरहाल, अब जो जीएसईबी यानी कि 12वीं का रिजल्ट जारी हुआ, उसे इस लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां क्लिक कीजिए

GSEB 12 साइंस का रिजल्ट 2021 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • - GSEB.org पर जाएं।
  • - 'H.S.C SCIENCE (रिपीटर/ आइसोलेटेड)- जुलाई 2021' रिजल्ट लॉगिन विंडो होमपेज पर उपलब्ध होगी।
  • - 6 डिजिट की सीट नंबर दर्ज करें और 'गो' पर क्लिक करें।
  • - इसके बाद आपके सामने रिजल्‍ट आ जाएगा।
  • - रिजल्ट को चाहें तो डाउनलोड कर लें और या रिजल्‍ट का प्रिंटआउट ले लें।
GSEB HSC Result 2021

17 जुलाई को जारी हुआ था रिजल्ट

जीएसईबी यानी कि 12वीं कक्षा के साइंस रिपीटर/ आइसोलेटेड स्टूडेंट्स के रिजल्ट से पहले ​बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स एवं कॉमर्स के रिजल्ट 31 जुलाई को घोषित किए थे। वहीं, साइंस स्ट्रीम के रेगुलर स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट 17 जुलाई को घोषित किया गया था।

3,245 स्टूडेंट्स को A1 ग्रेड मिला
बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, रिजल्ट में कुल 1.07 लाख रेगुलर साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स में से 3,245 स्टूडेंट्स को A1 ग्रेड मिला है। वहीं, A2 ग्रेड वाले स्टूडेंट्स की संख्या 15,284 है। इसके अलावा 24,757 छात्रों को A से और नीचे का ग्रेड मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+