टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तरह तैयार गुजरात सरकार, वैक्सीन के 1 करोड़ डोज किए गए स्टोर

गांधीनगर। Vaccinationa start in India भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में टीकाकरण अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद केंद्र सरकार की तरफ से टीकाकरण शुरू करने का ऐलान कर दिया गया। आपको बता दें कि देश में टीकाकरण को लेकर सभी राज्यों सरकारों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए राज्यव्यापी टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Vijay Rupani

राज्य में 1 करोड़ वैक्सीन के डोज किए गए हैं स्टोर

Recommended Video

      Coronavirus Vaccination India: कैसे शुरु होगी वैक्सीनेशन प्रक्रिया | वनइंडिया हिंदी

      शनिवार को वैक्सीनेशन को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में वैक्सीन की 1 करोड़ डोज लाई जा चुकी है। टीकाकरण अभियान के दौरान कुल 17,128 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगाने का काम करेंगे। इन्हें इसके लिए विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। साथ ही राज्य में 27,934 जगहों पर टीकाकरण का काम किया जाएगा। टीकों को संग्रहित करने के लिए कुल 2,236 कोल्ड-चेन पॉइंट उपलब्ध होंगे।

      चार चरणों में होगा वैक्सीनेशन का काम

      राज्य सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के पहले चरण में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के 4.33 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में 3.47 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा, जिनमें पुलिस और रक्षा कर्मियों जैसे बॉर्डर पर तैनात जवान, राजस्व और शहरी विकास विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा 50 वर्ष से अधिक आयु के कुल 1.06 करोड़ लोगों को तीसरे चरण के लिए सूचीबद्ध किया गया है, जबकि अन्य 2.71 लाख लोग 50 वर्ष से कम आयु के हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+