गुजरात में AAP विधायक ने भाजपा को समर्थन की कही बात, बताई ये वजह
गुजरात में आप विधायक भूपत भायाणी ने भारतीय जनता पार्टी को बाहर से समर्थन देने का किया इशारा, बोले मैं जनता से पूछूंगा वह क्या चाहती है।

Recommended Video
AAP to Support BJP in Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की उसके बाद बाकी दलों के विधायक बौने नजर आ रहे हैं। गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में बदलाव की बात कही थी और सरकार बनाने का दावा किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी को गुजरात में सिर्फ 5 सीट ही मिल सकी, इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आप के विधायक भाजपा के साथ जा सकते हैं। इस बीच आप विधायक भूपत भायाणी ने इन खबरों पर सामने आकर कहा कि हम भाजपा में शामिल नहीं होंगे
आप विधायक भूपत ने इन तमाम रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे। मैं भाजपा में नहीं शामिल होने जा रहा हूं, मैं जनता से पूछूंगा वह क्या चाहते हैं, उसके बाद अपना फैसला लूंगा। हालांकि उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि वह बाहर से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दे सकते हैं, वह पार्टी को आधिकारिक तौर पर ज्वाइन नहीं करेंगे। बता दें कि भायाणीने विसवदार विधानसभा सीट से आप के टिकट पर जीत दर्ज की है।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर देखने को मिली। भाजपा की लहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने गुजरात में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। लगातार 7वीं बार भाजपा ने गुजरात में जीत दर्ज की है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 156 सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने गुजरात में इतिहास बनाया है। इसके साथ ही 50 फीसदी से अधिक वोट अपने नाम करके प्रदेश में अपना दबदबा फिर से बरकरार रखा है। गुजरात चुनाव में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन कांग्रेस का रहा और वह सिर्फ 17 सीटों पर ही सिमट कर रह गई, अब कांग्रेस के हाथ से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का भी पद जा सकता है क्योंकि इसके लिए कांग्रेस को कम से कम 18 विधायकों की जरूरत थी।












Click it and Unblock the Notifications