Gujarat Election: चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी, जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान

Gujarat Election News Update: हाल ही में चुनाव आयोग ने हिमाचल विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान किया था। उस वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि हिमाचल के साथ गुजरात के भी विधानसभा चुनाव करवा दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक दोनों राज्यों में विधानसभा के कार्यकाल में 40 दिन का अंतर है। ऐसे में गुजरात के चुनाव हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। अब खबर आ रही है कि गुजरात में चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ऐसे में किसी भी वक्त वहां की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

Recommended Video

      Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का इस दिन होगा ऐलान |वनइंडिया हिंदी*Politics
      Election

      सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग की टीम ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऐसे में जल्द ही वहां पर चुनावी तारीखों का ऐलान हो सकता है। पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव दो चरणों में होने की उम्मीद है। वहीं सीमावर्ती राज्य होने की वजह से चुनाव आयोग वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रहा है। साथ ही जल सीमा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

      क्या हैं समीकरण?
      गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। जिस वजह से मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा। पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो बीजेपी ने 99 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं। राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा, ऐसे में उससे पहले वहां पर चुनाव करवाकर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

      AAP ने जारी कर दी लिस्ट
      आम आदमी पार्टी गुजरात में काफी सक्रिय है, जिस वजह से उनके वरिष्ठ नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। अभी चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन AAP ने 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं बीजेपी और कांग्रेस ने अभी कोई लिस्ट जारी नहीं की। सूत्रों के मुताबिक दोनों दल तारीखों के ऐलान के बाद ही लिस्ट जारी करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+