गुजरात चुनाव: बीजेपी महिला मोर्चा ने झोंकी प्रचार में ताकत, सत्यनारायण कथा के जरिए वोटरों से संवाद

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान में महिला मोर्चा ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मोर्चा की महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिला वोटरों से संपर्क साध रही हैं, उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और सशक्त बनाने का वजन ले रही हैं। इस दौरान सत्यनारायण कथा भी सुनाई जा रही है। रामसेतु निर्माण में छोटे-छोटे योगदान का भी उदाहरण पेश किया जा रहा है। महिलाओं से संवाद स्थापित करने के लिए पार्टी ने कई राज्यों से मोर्चा की सदस्यओं को आमंत्रित किया है।

गुजरात में भाजपा महिला मोर्चा प्रचार अभियान में उतरी

गुजरात में भाजपा महिला मोर्चा प्रचार अभियान में उतरी

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अब अपनी महिला मोर्चा की ताकत को आजमाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी संवाद, संकल्प और सत्यनायरण कथा का सहारा ले रही है। गुजरात महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपिका सर्वदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है, 'गुजरात की 50 फीसदी आबादी महिला वोटरों की है, ऐसी स्थिति में उनको जोड़ने के लिए,उनकी आकांक्षाएं क्या हैं यह जानने के लिए, उनके साथ संवाद कायम करने के लिए और गुजरात विधानसभा चुनाव में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए, महिला मोर्चा पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। '

सत्यनाराय कथा के माध्यम से महिला वोटरों से संवाद

सत्यनाराय कथा के माध्यम से महिला वोटरों से संवाद

गुजरात महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि इसकी सदस्य गांव-गांव तक जा रही हैं और प्रदेश की सभी 182 विधासभा क्षेत्र को कवर कर रही हैं। उनसे प्राप्त सूचनाओं को भाजपा की ओर से जारी होने वाले संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। सर्वदा ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें प्रत्येक मंडल में, हर बूथ पर सत्यनाराय की कथा सुना रही हैं। उन्होंने कहा,'हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि हमारे भाई नरेंद्र मोदी को शक्ति मिले।' उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा महिला वोटरों की राय और उनकी आकांक्षाओं को जानने की कोशिश कर रहा है। पिछले 5 दिनों में उनसे ये जानकारियां जुटाई गई है।

संकल्प पत्र तैयार करने में भी योगदान

संकल्प पत्र तैयार करने में भी योगदान

बनासकांठा में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला पशुपालन से जुड़ी 10,000 महिलाओं से मिले। उन्होंने कहा, 'एक और कार्यक्रम आणंद में फर्स्ट टाइम वोटरों के लिए आयोजित किया गया था।' केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कॉलेजों में पढ़ने वाली स्टूडेंट की राय ली। उन सबका राय जुटाने के बाद उनसे मिली सूचनाओं को संकल्प पेटी में डाला गया। महिला मोर्चा ने संकल्प पेटी लेकर गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं से जानकारी इकट्ठा करने का संकल्प लिया है।

भाजपा का प्रदर्शन इसबार सर्वश्रेष्ठ रहेगा- महिला मोर्चा अध्यक्ष

भाजपा का प्रदर्शन इसबार सर्वश्रेष्ठ रहेगा- महिला मोर्चा अध्यक्ष

महिला मोर्चा की अध्यक्ष को भरोसा है कि इसबार गुजरात चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। मोर्चा पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए अपनी ओर से हर तरह की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने कहा, 'गुजरात चुनाव के बारे में बताने के लिए विभिन्न राज्यों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़े शहरों में पहुंच रही हैं। सभी विधानसभाओं में जिला महिला मोर्चा की स्वयंसेवक विधानसभाओं के संयोजक से जुड़ी हैं।'

'रामसेतु की तरह दे रहीं योगदान'

'रामसेतु की तरह दे रहीं योगदान'

उनका कहना है कि इस समय महिला मोर्चा छोटे-छोटे समूहों में बूथ स्तर पर काम कर रहा है। जैसे कि जब रामसेतु बन रहा था, उसके निर्माण में छोटे-छोटे योगदानों ने भी काम किया था। उसी तरह महिला मोर्चा ने इस चुनाव में अपना बड़ा योगदान दिया है। दीपिका बोलीं, 'महिला मोर्चा के पास हमारी 50 फीसदी महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है, जो वोट देने आएंगी। हम कह सकते हैं कि बिना आधी जनसंख्या का उत्थान किए, देश का विकास संभव नहीं है। गुजरात की हमारी सभी बहनें हमारे देश को विकासशील से विकसित बनाने में योगदान दे रही हैं।' (अंतिम दो तस्वीरें सौजन्य: @BJPMahilaMorcha)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+