Gujarat Election: राघव चड्ढा ने BJP पर लगाया प्रत्याशी को अगवा करने का आरोप, कहा-'यह लोकतंत्र की हत्या'
गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को होगी। जैसै-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और उम्मीदवार के अगवा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सूरत पूर्व सीट से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला को भाजपा ने अगवा कर लिया है। पहले भाजपा ने उनके नामांकन पत्र को खारिज कराने का प्रयास किया था, वहीं जब इसमें सफलता नहीं मिली तो उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मजबूर किया और अब उनका अपहरण कर लिया। कंजन बीती रात से ही लापता हैं।
Recommended Video

Murder of democracy!
Our candidate Kanchan Jariwala from Surat East seat has been kidnapped by BJP.
First BJP unsuccessfully tried to get his nomination papers rejected, then coerced him to withdraw his candidature and now kidnapped him. He is missing since last afternoon. pic.twitter.com/SWpOEjSG59
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) November 16, 2022
भाजपाई गुंडों की कस्टडी में हैं कंचन
राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गुंडों ने उन्हें कल सुबह से ही आपहरण कर लिया है। वह इस वक्त भाजपा के गुंड़ों की कस्टडी में हैं। आज गुजरात में भारतीय जनता पार्टी इतना घबरा गई है और डर गई है कि वह आप के उम्मीदवारों का अपहरण करवा रही है। यह गुंडागर्दी है और लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि कल कंचन पर भाजपा ने लोकल गुंडों से दबाव बनयावा कि नामांकन न करें। वहीं, नामांकन के आखिरी दिन उनसे नामांकन रद्द कराने का दबाव बनाया। उन्होंने जब बात नहीं मानी तो अगवा करा लिया और उन्हें खुद चुनाव आयोग के दफ्तर लेकर गए। इसके अलावा भाजपाई गुंडों ने प्रस्तावक पर भी नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया। लेकिन वह नहीं माने। तो भाजपा के गुंडों ने उनका अपहरण कर लिया।
दोपहर 1 बजे से कंचन जारीवाला साहब का फोन बंद है। उनकी लोकेशन के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। भाजपाई गुंडों की तरफ से उनपर दबाव डाला जा रहा है कि वह आज और कल तक अपना नामांकन वापस ले लें। उन्होंने कहा कि कंजन पर हर तरह का मानसिक दबाव डाला जा रहा है।
आप और केजरीवाल से डर गई है भाजपा
राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले भाजपा, आप और हमारे नेता केजरीवाल से डर गई है। भाजपा को हार का डर सता रहा है। जब चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है, उस वक्त भाजपा ने हमारे उम्मीदवार को ही अगवा करा लिया। उन्होंने सवाल उठाते कहा कि क्या ये गुजरात में ये जंगलराज नहीं है? चड्ढा ने कहा कि इस मामले में आप सख्त कार्रवाई करेगी। पार्टी की तरफ से मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। उन्हें इसकी शिकायत पहले ही दी जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम स्थानीय प्रशासन से भी इसकी शिकायत करेंगे। चड्ढा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी प्रत्याशी पर किसी भी प्रकार का दबाव डालना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज गुजरात की जनता को जंगलराज का परिचय दिया है।
ये भी पढ़ें- Gujarat Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं मिली जगह, शशि थरूर ने गुजरात से बनाई दूरी












Click it and Unblock the Notifications