गुजरात चुनाव 2022: खंभालिया सीट से लड़ेंगे AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी
गुजरात विधानसभा की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है।
गुजरात विधानसभा की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं। सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसदुन गढ़वी को खंभालिया विधानसभा सीट से उतारने का फैसला किया है।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने आज ही अपने प्रत्याशियों की 15वीं सूची जारी कर दी। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस नई सूची में उसने 3 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें महेंद्र राजपूत, लालजी परमार और महेंद्र पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी 150 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।
दो चरणों में होंगे चुनाव
पिछले दिनों चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। उसके बाद चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। कुल विधानसभा क्षेत्रों में से 89 में पहले चरण में और 93 में दूसरे चरण में मतदान होगा।
आप की तरफ से जमकर प्रचार
बता दें कि गुजरात का किला फतह करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है। साथ ही पार्टी की तरफ से पाटीदार वोटर्स पर भी फोकस किया जा रहा है। पार्टी ने वराछा रोड विधानसभा सीट से अल्पेश कथिरिया को चुनाव प्रचार में उतारा है। शनिवार को जब वह प्रचार करने एक आवासीय कॉलोनी में पहुंचे तो उनके समर्थकों ने नारा लगाते हुए कहा कि कोई नहीं टक्कर में आ गया है, बब्बर शेर ! यहां पर कथिरिया की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी ने गुजरात में जारी की अपने उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट, जानिए कौन लड़ेंगे चुनाव












Click it and Unblock the Notifications