आम आदमी पार्टी ने गुजरात में जारी की अपने उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट, जानिए कौन लड़ेंगे चुनाव
aam aadmi party candidates gujarat: अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली राजनैतिक पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में अपने प्रत्याशियों की 15वीं सूची जारी कर दी। इस नई सूची में उसने 3 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें महेंद्र राजपूत, लालजी परमार और महेंद्र पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पार्टी 150 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।

2 फेज में संपन्न होंगे गुजरात चुनाव
पिछले दिनों चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। उसके बाद चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। कुल विधानसभा क्षेत्रों में से 89 में पहले चरण में और 93 में दूसरे चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications