ईरान में बंधक बनाया गया जोड़ा गुजरात पहुंचा, बताई दर्द भरी कहानी, कहा- मानव तस्कर से था खौफ
गुजरात के दंपति को ईरान में बंधक बनाया गया था। किनैपर्स ने 10 लाख की फिरौती मांगी थी। घर वापस आने के बाद पति पत्नी ने अपना दर्द बयां किया।
ईरान में बंधक बनाए गुजरात के दंपति घर लौट आए हैं। घर लौटने के बाद पति पत्नी ने अपने दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ा। बंधक बनाने वालों, जिनमें एक पाकिस्तानी मानव तस्कर भी शामिल था।
अहमदाबाद के दो एजेंटों पिंटू गोस्वामी और अभय रावल पर ईरान के रास्ते अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (US) भेजने का वादा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ईरान से गुजरात वापस लौटने के बाद 29 वर्षीय दंपति पंकज पटेल और निशा के रिश्तेदार राजूभाई पटेल ने कहा कि उन्हें एक कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि बंधक बनाने वालो में एक पाकिस्तानी भी शामिल था।

ईरान में बंधक बनाए गए गुजरात के दंपति की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर पति पत्नी ने विदेश भेजने वाले एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एजेंट पिंटू गोस्वामी और अभय रावल ने अमेरिका जाने के लिए उन्हें ₹1.15 करोड़ का भुगतान किया। लेकिन विदेश जाने के नाम पर उन्हें ईरान में वहां ले जाया गया, जहां पाकिस्तानी बंदी मौजूद थे। ये एजेंट पिंटू गोस्वामी और रावल के साथ मिले हुए थे। दंपति ने बताया कि पहले उन्हें एक होटल में ले गया और बाद में बंधक बनाकार फिरौती मांगी गई।
पंकज पटेल ने कहा कि किडनैपर्स में एक पाकिस्तानी मानव तस्कर भी शामिल था। जिसने ₹15 लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम मिलने के बावजूद उसने रिहा कर दिया।
ईरान में बंधक बनाए गए भारतीय नागरिकों को छुड़ाए जाने को लेकर एक बयान में गुजरात के डिप्टी पुलिस कमिश्नर चैतन्य मंडलिक ने कहा कि मामले में गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने ईरानी सरकार से भी संपर्क किया और मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने कहा, "ईरान में बंदी बनाए गए हैदराबाद के एक अन्य व्यक्ति को भी मुक्त करा लिया गया है और वापस लाया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications