सरकार का दावा- गुजरात में कोरोना से एक हफ्ते से कोई मौत नहीं हुई, अब सिर्फ 6 मरीज वेंटिलेटर पर
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में अब कोरोना के 183 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से भी सिर्फ 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इतना ही नहीं, नए मरीज भी अब काफी कम संख्या में मिल रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते रोज 19 नए कोरोना मरीज मिले। विभाग का दावा है कि, राज्य में एक हफ्ते से कोई मौत नहीं हुई और कोरोना की दूसरी लहर लगभग खत्म हो गई है।
Recommended Video

अब तक मरने वालों की संख्या 10078
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना से 12 अगस्त को राजकोट शहर में एक मरीज की मौत हुई थी। उसके बाद से अब तक कोई मौत नहीं हुई। विभाग की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, राज्य में लगातार 26 दिनों से किसी जिले या शहर में डबल डिजिट में केस सामने नहीं आया है। 10 से ज्यादा जिलों में तो कोरोना के मामले शून्य हो गए हैं। बताते चलें कि, गुजरात में अब तक 8 लाख 25 हजार 255 कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 8 लाख 14 हजार 994 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से जान गंवाने वालों की बात की जाए तो विभाग का कहना है कि, अब तक मरने वालों की संख्या 10078 है।

177 मरीजों की हालत स्थिर
विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि, बीते 24 घंटों के दरम्यान राज्य में 20 से कम 19 नए मामले सामने आए हैं। 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। 5 निगमों और 7 जिलों में नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3 निगमों और 26 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है। साथ ही राज्य की रिकवरी रेट 98.76 पर पहुंच गई है। इसके अलावा एक्टिव केसेस की बात करें तो इस राज्य में फिलहाल 183 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 6 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 177 मरीजों की हालत स्थिर है।

सर्वाधिक कोविड केसेस वाले जिले
2,38,066 अहमदाबाद ↑2
1,43,517 सूरत ↑5
77,953 वडोदरा ↑4
57,927 राजकोट
34,952 जामनगर ↑1
24,414 मेहसाणा
21,416 भावनगर ↑1
20,742 गांधीनगर ↑1
20,475 जूनागढ़ ↑2
13,631 बनासकांठा
12,588 कच्छ ↑1
11,770 पंचमहल












Click it and Unblock the Notifications