गुजरात की कंपनी का चाइना लिंक!, करोड़ों के हीरे, सोना और कैश बरामद, 3 गिरफ्तार

गुजरात की एक कंपनी में प्रवर्तन निदेशालय के छापे में भारी मात्रा में कैश, हीरा और गोल्ड बरामद हुआ है। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Gujarat company China link 02

Gujarat company China link: प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की, जिसके तहत गुजरात की एक कंपनी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी के एक्शन में भारी मात्रा में हीरा, सोना और कैश बरामद किए गए।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस कार्रवाई की जानकारी शुक्रवार को दी। जांच एजेंसी ने बताया कि लोन देने वाले मोबाइल एप्लीकेशन 'पावर बैंक ऐप' की निर्माता कंपनी के खिलाफ लिया गया, जिसे चीन ऑपरेट कर रहा था।

प्रवर्तन निदेशालय ने ये कार्रवाई गुजरात के सागर डायमंड्स लिमिटेड, आरएचसी ग्लोबल एक्सपोर्टस लिमिटेड, उसके निदेशकों वैभव दीपक शाह और उनके सहयोगियों की कंपनी के परिसरों में छापेमारी की। सूरत सेज स्थित अहमदाबाद और मुंबई स्थित कुल 14 परिसरों में जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें 25 लाख रुपये नकद तथा 10 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे, सोना और अन्य कीमती वस्तुएं, डिजिटल उपकरण मिले। इसके अलावा कुछ आयात और निर्यात से जुड़े फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

पीएमएलए एक्ट तक जिस मोबाइल एप 'पावर बैंक ऐप' की निर्माता कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उस पर कथित रूप से हजारों आम लोगों से ठगी का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि ऐप की मदद से लेनदेन में धोखाधड़ी गई। इस से अर्जित धन को बीएसई की लिस्टेड कंपनी सागर डायमंड्स लिमिटेड व अन्य के पास रखा गया। ईडी ने बताया कि ऐप भारत के वैभव दीपक शाह और सागर डायमंड्स लिमिटेड की मदद से चीनी नागरिकों द्वारा किया जा रहा था।

मामले में कार्रवाई के बाद ईडी ने कहा कि ऐसे इनपुट मिलें हैं कि सूरत सेज की कंपनियों में हीरों, बहुमूल्य पत्थरों और अन्य कीमती धातुओं के आयात/निर्यात में कीमतों को बहुत बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है और फर्जी आयात को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Recommended Video

      Adani Group Hindenburg Row पर Harish Salve क्यों बोले हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच हो | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+