Gujarati New Year पर सीएम भूपेंद्र पटेल पहुंचे पंचदेव और त्रि मंदिर, की पूजा अर्चना

Gujarati New Year पर सीएम भूपेंद्र पटेल पहुंचे पंचदेव और त्रि मंदिर, की पूजा अर्चना

Gujarati New Year 2022: गुजराती नव वर्ष (Gujarati New Year) के पहले दिन गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) गांधीनगर के पंचदेव मंदिर और अडालज के त्रि मंदिर पहुंचे। इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल ने मंदिल में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम पटेल ने गुजरात के सभी नागरिकों की भलाई के लिए भगवान से प्रार्थना भी की। साथ ही, प्रदेश वासियों को गुजराती नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

Gujarat cm Bhupendra Patel

इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, गुजराती नव वर्ष दीपावली के अगले दिन गुजराती समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुजराती न्यू ईयर मनाया जाता है, जिसे बेस्टु वरस के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 26 अक्टूबर को गुजराती नव वर्ष मनाया जा रहा है, जो गुजराती समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

इस दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी देते हैं। व्यापारियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह उनके लिए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है और इसलिए, इस शुभ दिन पर नए खाता खोले जाते हैं। उद्यमी लोग, जो ज्यादातर व्यवसाय में लगे हुए थे, उत्सव, दावत और मौज-मस्ती के साथ अपने बेस्टु वारस की शुरुआत करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+