गुजरात सरकार बोली- हमारे यहां से अपने घरों के लिए जा चुके 3.75 लाख प्रवासी

अहमदाबाद। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्विनी कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि, यहां से करीब 3.75 लाख प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए जा चुके हैं। अश्विनी एक वीडियो जारी कर बोले- ''पिछले सप्ताह लॉकडाउन की पाबंदियों में कुछ रियायतें दिये जाने के बाद से लाखों प्रवासी मजदूर ट्रेनों, बसों और अन्य वाहनों से अपने घरों के लिए रवाना हुए हैं।'

Chief Ministers Secretary Ashwini Kumar

अधिकारी ने कहा कि जो आंकड़ा मिला है उसके आधार पर हम बता रहे हैं कि, 36 हजार और प्रवासी मजदूर सूरत, अहमदाबाद, राजकोट और वड़ोदरा समेत गुजरात के अन्य स्टेशनों से 30 ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के लिए निकलेंगे। अब तक गुजरात से करीब 3.75 लाख प्रवासी रवाना भी हो चुके हैं। 5 मई को ही राजकोट से 1200 मजदूरों से भरी ट्रेन यूपी के बलिया के लिए रवाना हुई थी।

बकौल अश्चिनी कुमार, ''मंगलवार तक 39 विशेष ट्रेनों से करीब 47 हजार प्रवासी श्रमिक अपने गृह राज्यों के लिए जा चुके हैं। अब तक कुल मिलाकर 3.75 लाख प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्यों के लिए गुजरात से ट्रेनों, बसों और अन्य वाहनों से निकल चुके हैं।' कुमार ने दावा किया कि दूसरे राज्यों की तुलना में गुजरात ने प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों का बंदोबस्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+