Modi Gujarat Visit: 'देश की करोड़ों बहनें आज लखपति दीदी बन गई हैं', छोटा उदयपुर में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन यानी बुधवार को छोटा उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर खुली जीप पर सवार होकर रोड शो करते हुए पहुंचे। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेकरार नजर आए। वहीं, 5200 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ।
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज बोडेली आकर पुरानी यादें ताजा हो गई। यहां हर कोई कहता है कि उदयपुर जिला मोदी साहब ने दिया है। आज मुझे संतोष है कि आदिवासी क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनी हैं। सरकार विकास को आपके द्वार तक लेकर आई है। ऐसे में गांवों को कम कीमत पर इंटरनेट की सौगात मिल गई है।

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि देश की करोड़ों बहनें आज लखपति दीदी बन गई हैं। उनका कहना था कि आज मेरे पास घर नहीं है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने अपने देश की बहनों को घर दिया है। हम आदिवासी समाज के विकास की गारंटी देते हैं। मुझे आदिवासियों का आदर और सम्मान करने का अवसर दिया गया है।
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 26 सितंबर को गुजरात दौरे पर पहुंचे थे। पीएम ने अपने दौरे में राज्य सरकार के प्रमुख व्यवसाय और निवेश शिखर सम्मेलन, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस) के 20 साल पूरे होने के अवसर पर एक समारोह की अध्यक्षता की।












Click it and Unblock the Notifications