मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर धूं-धूं कर जली बस, 16 यात्रियों का रेस्क्यू, 2 घंटे हाइवे बंद, Video

गुजरात के वलसाड़ जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे से गुजर रही एक बस में अचानक आग लग गई। जब तक यात्रियों को बाहर निकाला जाता पूरी बस जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर नियंत्रण पाने के लिए फायर ब्रिगेड पहुंचती पूरी बस लगभग जल चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आई बस अहमदाबाद से बेलगाम जा रही था। बस में वलसाड जिले के पारदी गांव के पास आग लग गई। घटना के वक्त बस के भीतर 16 यात्री मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में आग के कारणों को अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं गुजरात पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Gujarat Bus burnt in flames

वहीं बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में इस हफ्ते बुधवार को एक व्यावसायिक इमारत की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लगी थी। घटना इमारत की छत पर होक्का बार और मडपाइप कैफे से लगी थी। यहां रेस्टोरेंट के किचन में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से आग काफी फैल गई। जिसमें कैफे पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। उसके नीचे कल्ट फिट नाम के जिम को भी भारी नुकसान हुआ। धमाके के बाद सिलेंडर के कुछ टुकड़े नीचे गिरे। जिसकी वजह से वहां खड़ी की गई बाईक और कारों में कुछ नुकसान हुआ।

Recommended Video

    मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर धूं-धूं कर जली बस, 16 यात्रियों का रेस्क्यू, 2 घंटे हाइवे बंद

    इससे पहले वलसाड़ में एक पेंट फैक्‍ट्री भीषण आग लग गई थी। ये दो दिन पहले जिले की जीआईडीसी फेज III में हुई। जिसमें काफी नुकसान हुआ था। हालांकि आग पर दमकल विभाग ने नियंत्रण पा लिया था। जिससे असपास कोई नुकसान नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+