पहली बार स्मार्टफोन ऐप से पेश किया जाएगा गुजरात का बजट, 2 भाषाओं में इसे उपमुख्यमंत्री ने लांच किया
गांधीनगर। वर्ष 2021-22 के लिए गुजरात सरकार का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। इस बार का बजट भी पेपरलेस होगा। यह बजट गुजरात के विधानसभा के इतिहास में ऐतिहासिक होगा। इसे पहली बार मोबाइल एप्लीकेशन से पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। यह एप्लीकेशन 2 भाषाओं में है- गुजराती और अंग्रेजी।

गूगल प्ले स्टोर पर आया ऐप
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि, केंद्र सरकार की तरह गुजरात का बजट भी पेपरलेस होगा। यह इस बार और खास होगा, क्योंकि पहली बार मोबाइल एप्लीकेशन से बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने खुद ही शुक्रवार को गुजराती और अंग्रेजी में मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि, इस एप्लीकेशन के जरिए विधानसभा सदन के सदस्य और आमजन को बजट से संबंधित दस्तावेज आसानी से मिल सकेगा।

राज्य में बजट सत्र एक मार्च से शुरू हो रहा है। 2 दिन तक बजट सत्र चलने के बाद 3 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ही बजट पेश करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने जो एप्लीकेशन लॉन्च किया है उसमें इस वित्तीय वर्ष और पिछले वर्षों के बजट से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि, सरकार ने राज्य में पिछले साल से पेपरलेस बजट की शुरूआत की थी। तब 2,17,287 रुपए का बजट पेश किया गया था। इसी के साथ गुजरात की सकल राज्य घरेलू उत्पाद जीएसडीपी 2020-21 के लिए 18,84,922 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications