Gujarat budget 2021-22: सरकार का ऐलान- स्कूलों को हेरिटेज का दर्जा देंगे, किसानों को 10 हजार करोड़ मदद
गांधीनगर। गुजरात में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आज बजट पेश किया गया है। इस बजट को गुजरात के उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नितिन पटेल ने पेश किया। उनके द्वारा पेश किया गया यह 9वां बजट है। पटेल द्वारा गुजरात राज्य की स्थापना के बाद पहली बार 2.27 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया है। बजट की स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नितिन पटेल ने कई अहम घोषणाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, पिछली बार के बजट से इस बार 10,000 करोड़ रुपए ज्यादा हैं।

बजट 2021 में ये हुईं बड़ी घोषणाएं-
वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते रहे नितिन पटेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए जा रहे बजट में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 1500 करोड़ के पैकेज की घोषणा की। उन्होंने ऐलान किया कि, केवडिया के 50 किलोमीटर के इलाके में कमल की खेती के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

शिक्षा के लिए 32 हजार करोड़
नितिन पटेल ने कहा कि, राज्य में सरकार द्वारा शिक्षा के लिए 32 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास के लिए 3511 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि, गुजरात मेंं दो मेगा टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
स्कूलों को हेरिटेज का दर्जा मिलेगा
पटेल ने कहा कि, सरकार गुजरात के ऐतिहासिक स्कूलों को हेरिटेज साइट्स का दर्जा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के गृह जनपद राजकोट में मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। उद्योग और खनिज विभाग के लिए 6599 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
किसानों को 10 हजार करोड़ मदद
उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की- राज्य सरकार किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए की सहायता प्राकृतिक खेती के लिए मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि, जहां दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा है, उस केविडया के आसपास कमल पार्क भी बनवाया जाएगा। इसके लिए वहां जो पौधे लगेंगे, उसके लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। तकरीबन दो लाख पौधों को रोपा जाएगा।
दूसरी बार पेपरलेस बजट
इस बार का बजट पेपरलेस है। बता दिया जाए कि, रूपाणी सरकार ने राज्य में पिछले साल से पेपरलेस बजट की शुरूआत की थी। तब 2,17,287 रुपए का बजट पेश किया गया था। इसी के साथ गुजरात की सकल राज्य घरेलू उत्पाद जीएसडीपी 2020-21 के लिए 18,84,922 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था।
बजट कैसा होगा, यह पहले ही बताया था
बजट के ज्यादातर डॉक्यूमेंट सॉफ्ट कॉपी में होंगे, यह बात गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने काफी समय पहले ही बता दी थी। पिछले वर्ष की तरह पेपरलेस बजट की प्रक्रिया को इस साल भी आगे बढ़ाया गया है। पटेल ने कहा था- लाइब्रेरी और रिकॉर्ड के लिए 150 कॉपीज छपवाई जाएंगी। बाकी की कॉपी व अन्य डॉक्यूमेंट पेनड्राइव में विधायकों को दिए जाएंगे। यही हुआ है। साथ ही, पहली बार गुजरात का बजट स्मार्टफोन ऐप से पेश किया गया है। इस ऐप को 2 भाषाओं में उपमुख्यमंत्री ने पिछले दिनों लांच किया था। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
गुजराती और इंग्लिश भाषाओं में बजट ऐप
बजट को लेकर जो स्मार्टफोन ऐप आया है, इस एप्लीकेशन के जरिए विधानसभा सदन के सदस्य और आमजन को बजट से संबंधित दस्तावेज आसानी से मिल सकेंगे। यह गुजराती और इंग्लिश 2 भाषाओं में काम करता है। ऐसे में इसी एप के चलते यह बजट गुजरात के विधानसभा के इतिहास में ऐतिहासिक साबित हुआ है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications