गुजरात: केजरीवाल ने दी अब 6वीं गारंटी- हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा, खोलेंगे नए स्कूल, टीचरों से भी वादा
अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर गुजरात आए। इस बार यहां उन्होंने आमजन से छठा चुनावी वादा किया। जिसे आम आदमी पार्टी 'केजरीवाल की 6 गारंटियां' बता रही है। केजरीवाल ने यह छठी गारंटी 'शिक्षा' व्यवस्था सुधारने के लिए की है। उन्होंने आज कहा कि, हमारी सरकार आने पर गुजरात में हर बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि, सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।

'सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा'
गुजरातियों को अपनी 6वीं गारंटी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि, हमारी सरकार आने पर गुजरात के सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा, जिसने ज़्यादा फीस ली है उससे वापस कराएंगे और किसी भी स्कूल को नाजायज फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, सभी स्कूल सरकार से इजाजत लेकर ही फीस बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो वे सूबे के सभी कच्चे टीचर्स को पक्का करेंगे और नई वैकेंसी भी निकालेंगे।

'हर बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी'
केजरीवाल ने कहा कि, वे वादा करते हैं कि किसी भी टीचर को पढ़ाने के अलावा कोई और ड्यूटी नहीं दी जाएगी।' उन्होंने घोषणा की कि, गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी मिलेगी।

'सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा'
उन्होंने वादा किया कि, सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।
बता दें कि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपरोक्त घोषणाएं गुजरात के भुज में आयोजित एक टाउन हॉल की मीटिंग में कीं।

'विकास में व्यापारियों को पार्टनर बनाएंगे'
विधानसभा चुनावों को देखते हुए केजरीवाल कई लोकलुभावने वादे पहले भी कर चुके हैं। इसी माह के पहले सप्ताह में अरविंद केजरीवाल गुजरात के जामनगर आए थे। जहां एक बैठक के दौरान व्यापारियों को पांच गारंटी देते हुए उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो गुजरात के विकास में व्यापारियों को पार्टनर बनाएंगे।
गुजरात को केजरीवाल ने दीं ये गारंटी
- हर बच्चे को Free Quality Education
- दिल्ली की तरह गुजरात में भी शानदार स्कूल
- Pvt Schools का Audit,ज़्यादा वसूली पर Fees वापस
- अनियमित Teachers नियमित होंगे
- शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई Duty नहीं।












Click it and Unblock the Notifications