गुजरात: फैक्ट्री में आग लगने से जिंदा जले 6 मजदूर, PM ने किया 2-2 लाख रुपए मदद का ऐलान

भरूच। गुजरात में कैमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट या आग लगने की खबरें पूरे साल आती रहती हैं। इन हादसों में बहुत से मजदूरों की जान चली जाती है। आज भी यहां एक कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 6 मजदूरों की मौत की खबर है। पुलिस-फायरब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू आॅपरेशन में जुटी हुई हैं।

-fire-blast-in-chemical-factory

यह घटना गुजरात भरूच जिला स्थित दहेज औद्योगिक क्षेत्र की है, जहां यूनिट में तड़के करीब 3 बजे विस्फोट हुआ। जिससे आग इतनी तेजी से फैली कि वहां मौजूद कर्मचारियों को बच निकलने का भी रास्ता नहीं मिला। कई लोग अंदर ही जल गए। भरूच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल का बयान आया है।

 fire blast

लीना ने कहा,

"जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब वहां कई लोग काम कर रहे थे। तभी रिएक्टर के पास डिस्टिलेशन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। जिसमें 6 लोगों की जान चली गई।"

उन्होंने कहा कि, अभी घायलों के बारे में कोई सूचना नहीं है, और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी वहां राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

यह दुर्घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूरी पर हुई। प्रशा​सनिक अधिकाीर ने कहा कि, "रिएक्टर में विस्फोट हो जाने की वजह से कारखाने में आग लगी। जिससे वहां मौजूद लोग झुलसकर मर गए। उनकी लाशों को जुटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अब आग पर भी काबू पा लिया गया है। आगे की जांच जारी है।"

पीएम मोदी ने आग लगने की इस घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। 50,000 रुपये घायलों को भी दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+