'नई पार्टी की सीटों का आंकलन करना होता है मुश्किल', गुजरात चुनाव के सर्वे पर बोले Arvind Kejriwal

'नई पार्टी की सीटों का आंकलन करना होता है मुश्किल', गुजरात चुनाव के सर्वे पर बोले Arvind Kejriwal

Gujarat Election 2022: चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat assembly elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 08 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस बीच गुजरात चुनाव को लेकर सर्वे भी आने लगे है। हालांकि, इन सर्वे को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (delhi cm arvind kejriwal) कहा, 'नई पार्टी के लिए सर्वे में सीटों का आंकलन करने बहुत मुश्किल होता है।'

delhi cm arvind kejriwal

इस दौरान सीएम केजरीवाल (cm kejriwal) ने उदाहरण भी दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, 'दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी (AAP) जीती थी, तब भी सर्वे में हमें एक भी सीट नहीं मिली थी।' साथ ही सर्वे में कहा था कि अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) को छोड़ बाकी सभी की जमानत तक जब्त हो जाएगी, लेकिन हमारी 28 सीटें आई और हमने सरकार बनाई थी। आपको बता दें कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह बात एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कही।

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान सीएम केजरीवाल से पूछा गया था कि आपने इसूदान गढ़वी के नाम के ऐलान करते समय ओवर कॉन्फिडेंस में कह दिया कि वो आपने नए सीएम हैं। इसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में जिस तरह से माहौल बनता रहा है उससे सबको धीरे-धीरे लगने लगा है कि गुजरात में आप की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी जब भी चुनावी प्रक्रिया में आती है तो दिक्कत रहती है।

नई पार्टियों के वोट शेयर और सीट का आकलन करना सर्वे में बहुत मुश्किल होता है। इसलिए आपने देखा होगा कि जब दिल्ली में हमारी पहली बार सरकार बनी थी तो किसी भी सर्वे में हमें एक भी सीट नहीं मिली थी। उस वक्त सर्वे में कहा गया था कि केजरीवाल को छोड़कर बाकी सभी की जमानत भी जब्त हो जाएगी। लेकिन चमत्कार देखिए हमारी 28 सीटें आई और हमने सरकार बनाई थी। इसी तरह जब दूसरी बार चुनाव में हमने 67 सीटें जीती थीं तब भी ज्यादा सीटें सर्वे में नहीं दी जा रही थीं।

गढ़वी को केजरीवाल ने घोषित किया था सीएम फेस
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 04 नवंबर को गुजरात के सीएम फेस घोषित कर दिया था। केजरीवाल ने ने ईसूदान गढ़वी (Isudhan Gadhvi) के नाम पर मुहर लगाई थी। ईसूदान गढ़वी के नाम पर मुहर लगाने से पहले केजरीवाल ने गुजरात की जनता से राय मांगी थी और फोन नंबर 6357000360 भी जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+